Edited By Ramanjot,Updated: 03 Apr, 2026 06:15 PM

कड़े क्वालिटी चेक और 15% से अधिक शुगर की मात्रा होने पर ही इसे 'मियाजाकी' टैग मिलता है। इसकी सीमित पैदावार और उगाने की कठिन तकनीक ही इसे आम आदमी की पहुँच से दूर और बेशकीमती बनाती है।
Miyazaki Mango Price: आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे आम के बारे में सुना है जिसकी कीमत में आप एक लग्जरी बाइक या सेकंड हैंड कार खरीद सकते हैं? हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे और दुर्लभ 'मियाजाकी आम' (Miyazaki Mango) की। जापान के मियाजाकी शहर में पैदा होने वाला यह आम अपनी बेमिसाल मिठास, जादुई खुशबू और सुर्ख लाल रंग के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।
कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
इंटरनेशनल मार्केट में मियाजाकी आम की कीमत करीब 2.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक हो सकती है। अपनी इसी भारी-भरकम कीमत की वजह से इसे 'एग्स ऑफ द सन' (Eggs of the Sun) के नाम से भी जाना जाता है। भारत जैसे देश में इस आम की एक किलो की कीमत में एक अच्छी कंडीशन वाली पुरानी कार या शानदार नई स्पोर्ट्स बाइक आसानी से खरीदी जा सकती है।
इतना महंगा क्यों है यह आम?
इस आम के महंगा होने के पीछे की सबसे बड़ी वजह इसकी खेती की जटिल प्रक्रिया और कड़े क्वालिटी मानक हैं:
कड़ी निगरानी: किसान हर एक आम की बारीकी से देखभाल करते हैं। इन्हें सीधे धूप के संपर्क में रखा जाता है, जिससे इनका रंग प्राकृतिक रूप से गहरा लाल या बैंगनी हो जाता है।
क्वालिटी चेक: केवल उन्हीं आमों को 'मियाजाकी' के ब्रांड नाम से बेचा जाता है जिनका वजन कम से कम 350 ग्राम हो।
मिठास का पैमाना: इन आमों में शुगर (शर्करा) की मात्रा कम से कम 15 प्रतिशत या उससे अधिक होनी अनिवार्य है।
सीमित पैदावार और खास तकनीक
जापान के मियाजाकी प्रांत के अनुकूल मौसम में उगने वाले इन आमों की पैदावार बहुत सीमित होती है। इन्हें जालीदार नेट में लपेटकर पेड़ पर लटकाया जाता है, ताकि फल पकने के बाद जमीन पर गिरकर खराब न हों और धूप हर हिस्से पर बराबर पड़े। यही कारण है कि यह आम साधारण फलों की श्रेणी से निकलकर 'लग्जरी गिफ्ट' की श्रेणी में शामिल हो चुका है।