London की गलियों में गूंजा आम ले लो आम! लाल साड़ी पहनकर आम बेचती दिखी महिला, Video देख लोग बोले- 'ये है असली देसी स्वैग'

Edited By Updated: 12 May, 2026 03:32 PM

a woman wearing a red saree was seen selling mangoes on the streets of the uk

भारत का 'फलों का राजा' अब धड़ल्ले से सात समंदर पार ब्रिटेन की सड़कों पर भी अपना जलवा बिखेर रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय महिला बिल्कुल देसी अंदाज में लंदन की गलियों में आम बेचती नजर आ रही है। खास...

Mango Video Viral in London : भारत का 'फलों का राजा' अब धड़ल्ले से सात समंदर पार ब्रिटेन की सड़कों पर भी अपना जलवा बिखेर रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय महिला बिल्कुल देसी अंदाज में लंदन की गलियों में आम बेचती नजर आ रही है। खास बात यह है कि महिला ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है और वह उसी पारंपरिक तरीके से आवाज लगा रही है जैसे भारत के मोहल्लों में फल वाले लगाते हैं।

आम ले लो आम की लगा रही आवाजें  

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक ठेला लेकर चल रही है जो रसीले आमों से खचाखच भरा हुआ है। उनका अंदाज बिल्कुल वैसा ही है जैसा मुंबई या दिल्ली की सड़कों पर देखने को मिलता है। महिला जोर-जोर से आम ले लो आम की आवाजें लगा रही है जिसे सुनकर वहां से गुजर रहे विदेशी नागरिक (अंग्रेज) भी रुककर आमों का भाव पूछने लगते हैं। गर्मी के इस मौसम में भारतीय आमों की दीवानगी अब पश्चिमी देशों के सिर चढ़कर बोल रही है।

 

 

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस वीडियो को gayatri_farmers_store नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है जो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं लेकिन कमेंट सेक्शन में यूजर्स की राय बंटी हुई है:

यह भी पढ़ें: 3 मर्द, एक महिला! पति से दूर रह रही पत्नी ने अय्याशी के लिए FB पर बनाया नया Boyfriend, जब दूसरे वाले को लगी भनक तो...

बता दें कि प्रशंसक इस देसी अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि विदेशी भी अब देसी आमों के स्वाद के मुरीद हो गए हैं और भारतीय संस्कृति को इस तरह विदेशों में देखना गर्व की बात है।

वहीं आलोचक कुछ यूजर्स इसे 'ओवरएक्टिंग' बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हर जगह ऐसा देसीपन दिखाना जरूरी नहीं है। वहीं एक अन्य ने तंज कसते हुए कहा, अगर भारत को इतना ही मिस करते हैं तो वापस क्यों नहीं आ जाते?

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!