दिल्ली में बढ़ रहा बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार

Edited By Updated: 07 Aug, 2025 07:14 PM

yamuna water level in delhi crosses danger mark

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश का असर अब राजधानी दिल्ली में भी साफ दिखने लगा है। गुरुवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और सुबह 7 बजे के बाद नदी ने खतरे के निशान को पार कर लिया।

नेशनल डेस्क: देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश का असर अब राजधानी दिल्ली में भी साफ दिखने लगा है। गुरुवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और सुबह 7 बजे के बाद नदी ने खतरे के निशान को पार कर लिया।

कालिंदी कुंज घाट पर सबसे ज्यादा असर

कालिंदी कुंज घाट पर यमुना इस साल के सबसे ऊंचे स्तर पर बहती नजर आई। घाट पर मौजूद मेट्रो पिलर का चबूतरा, जो कुछ दिन पहले तक सूखा था, अब पूरी तरह पानी में डूब चुका है। यमुना किनारे रखी नावों तक भी पानी पहुंच गया है।

हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया है, जिसकी वजह से यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसके चलते दिल्ली में निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका है।

झाग में आई कमी, बहाव बना तेज

वीडियो और तस्वीरों में यमुना का तेज बहाव और उफान साफ देखा जा सकता है। एक अच्छी खबर यह है कि आमतौर पर यमुना में दिखने वाला झाग अब काफी कम नजर आ रहा है।

प्रशासन अलर्ट पर

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। ऐसे में यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है। फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!