योगी कैबिनेट बैठक: अब 5 के बजाए 3 साल में हो सकेगा शिक्षकों का तबादला, जानें और क्या-क्या

Edited By Updated: 04 Nov, 2024 02:22 PM

yogi cabinet meeting now teachers can be transferred in 3 years instead of 5

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज के शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है।

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज के शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। इस निर्णय में कहा गया है कि शिक्षक अब 5 वर्ष की न्यूनतम सेवा की जगह सिर्फ 3 साल बाद ही स्थानांतरण करवा सकेंगे। इस बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी भी दी गई है।


बैठक में पशु चिकित्सा के क्षेत्र में पैरावेट के लिए डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए भी नीति को मंजूरी मिल गई है।

वहीं प्रदेश सरकार ने नई शीरा नीति को मंजूरी दे दी है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछली बार की तरह देसी मदिरा के लिए 19 फीसद शीरा मुहैया कराया जाएगा। चीनी मिलों को 20 रुपए कुंतल विनियामक शुल्क देना होगा। लघु उद्योगों को भी शीरा मुहैया कराने की व्यवस्था है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!