9 नहीं, अब 12 महीने की होगी प्रेग्नेंसी! जानें क्या है Trimester Zero जिसे अपना रही हैं आज की महिलाएं?

Edited By Updated: 20 Mar, 2026 11:27 AM

what is trimester zero what are women adopting

अब प्रेग्नेंसी की तैयारी गर्भधारण के बाद नहीं बल्कि उससे तीन महीने पहले ही शुरू हो रही है। इसी शुरुआती फेज को डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स 'ट्राइमेस्टर जीरो' कह रहे हैं। खासकर शहरी इलाकों और कामकाजी कपल्स के बीच यह कॉन्सेप्ट एक 'हेल्थ मंत्र' की तरह...

Trimester Zero Pregnancy Concept : अब प्रेग्नेंसी की तैयारी गर्भधारण के बाद नहीं बल्कि उससे तीन महीने पहले ही शुरू हो रही है। इसी शुरुआती फेज को डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स 'ट्राइमेस्टर जीरो' कह रहे हैं। खासकर शहरी इलाकों और कामकाजी कपल्स के बीच यह कॉन्सेप्ट एक 'हेल्थ मंत्र' की तरह लोकप्रिय हो रहा है।

क्या है Trimester Zero का गणित?

आसान शब्दों में कहें तो बच्चा प्लान करने से पहले के 90 दिन या 3 महीने का समय 'ट्राइमेस्टर जीरो' कहलाता है। इस दौरान कपल अपनी डाइट, एक्सरसाइज और मेडिकल चेकअप पर फोकस करते हैं ताकि कंसीव करने में कोई समस्या न आए और होने वाला बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हो।

यह भी पढ़ें: सफेद कपड़ों में दूल्हा-दुल्हन! कीचड़ में लाश की तरह लेटा कपल, प्री-वेडिंग शूट का ये Video धड़ल्ले से हो रहा Viral

क्यों जरूरी है यह प्री-प्लानिंग?

आजकल लोग करियर के कारण 30 या 40 की उम्र में पैरेंट बनने का फैसला ले रहे हैं। ऐसे में रिस्क बढ़ जाता है। ट्राइमेस्टर जीरो इन वजहों से अहम है:

PunjabKesari

सिर्फ महिला ही नहीं, पुरुषों की भी भागीदारी

पुराने समय में प्रेग्नेंसी की तैयारी सिर्फ महिलाओं की जिम्मेदारी मानी जाती थी लेकिन 'ट्राइमेस्टर जीरो' ने इस सोच को बदला है। अब पुरुष भी अपनी फर्टिलिटी चेकअप करवा रहे हैं और बेहतर स्पर्म क्वालिटी के लिए शराब-सिगरेट जैसी बुरी आदतों को छोड़ रहे हैं।

PunjabKesari

सोशल मीडिया और अवेयरनेस का असर

इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर हेल्थ इन्फ्लुएंसर्स और डॉक्टर्स इस विषय पर खुलकर बात कर रहे हैं। यही वजह है कि अब कपल पहले से ज्यादा जानकारी के साथ क्लीनिक पहुंच रहे हैं और एक 'स्ट्रक्चर्ड' तरीके से फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं।

सावधानी भी है जरूरी

एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि 'परफेक्ट प्रेग्नेंसी' के चक्कर में महिलाएं मानसिक दबाव (Stress) न लें।

"हर शरीर अलग होता है। बिना डॉक्टर की सलाह के सख्त डाइट, भारी एक्सरसाइज या सप्लीमेंट्स लेना खतरनाक हो सकता है। तैयारी धीरे-धीरे और मेडिकल गाइडेंस में ही होनी चाहिए।"

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!