Edited By Radhika,Updated: 12 May, 2026 01:32 PM

भारत सरकार ने LPG को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। अब केवल उन लोगों को ही एलपीजी पर सब्सिडी मिलेगी, जिन लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। वहीं अगर आपकी कमाई ज्यादा है तो आपकी सब्सिडी बंद हो सकती है। यानि की अगर आपकी सालाना सैलरी 10 लाख रुपए से ज्यादा है तो...
LPG Subsidy: भारत सरकार ने LPG को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। अब केवल उन लोगों को ही एलपीजी पर सब्सिडी मिलेगी, जिन लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। वहीं अगर आपकी कमाई ज्यादा है तो आपकी सब्सिडी बंद हो सकती है। यानि की अगर आपकी सालाना सैलरी 10 लाख रुपए से ज्यादा है तो आपको सब्सिडी नहीं मिलेगी।
सरकार कैसे कर रही है पहचान
सरकार आपके पैन (PAN) कार्ड और टैक्स रिकॉर्ड की जांच कर रही है। इससे यह पता लगाया जा रहा है कि कौन कितना कमा रहा है और किसने गलत तरीके से सब्सिडी ली है। कुछ लोगों को मोबाइल पर SMS भी भेजे जा रहे हैं। आपके पास भी अगर ये मैसेज आता है तो आपको 7 दिन के अंदर अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी। अगर इसे आप इग्नोर करते हैं तो आपकी सब्सिडी हमेशा के लिए बंद हो सकती है।
इसके पीछे की वजह
दुनिया भर में चल रहे युद्ध (ईरान-इजरायल तनाव) की वजह से कच्चा तेल महंगा हो गया है। सरकार चाहती है कि सब्सिडी का पैसा फिजूल बर्बाद न हो और केवल उन गरीब परिवारों (जैसे उज्ज्वला योजना वाले) को मिले जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।
अब आपको क्या करना चाहिए?
1. अपना मोबाइल चेक करें कि कहीं गैस कंपनी से कोई मैसेज तो नहीं आया।
2. अगर मैसेज आया है, तो तुरंत अपनी गैस एजेंसी (Distributor) पर जाएं।
3. अपना KYC (नो योर कस्टमर) और जरूरी दस्तावेज अपडेट करवाएं ताकि आपकी पात्रता सही से जांची जा सके।