दिल्ली हाइवे पर बड़ा हादसा, महिला की मौत... 5 अन्य घायल

Edited By Updated: 07 Jun, 2026 09:01 PM

major accident on delhi highway woman dies 5 others injured

दिल्ली के राजोकरी फ्लाईओवर पर कार ने टेम्पो को टक्कर मारी, महिला की मौत नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में राजोकरी फ्लाईओवर पर एक कार ने एक टेम्पो को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे 47 वर्षीय महिला की मौत हो गई और तीन बच्चों...

नेशनल डेस्क : दिल्ली के राजोकरी फ्लाईओवर पर कार ने टेम्पो को टक्कर मारी, महिला की मौत नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में राजोकरी फ्लाईओवर पर एक कार ने एक टेम्पो को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे 47 वर्षीय महिला की मौत हो गई और तीन बच्चों सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा गुरुग्राम की ओर जाने वाली सड़क पर सुबह करीब 4:20 बजे हुआ। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि टोयोटा इनोवा ने कथित तौर पर टेम्पो को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो फ्लाईओवर पर पलट गया। अधिकारियों ने बताया कि टेम्पो में सवार लोग उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर के निवासी थे और गुरुग्राम स्थित एक मंदिर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि कृपा देवी (47) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, टेम्पो में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें सीएटीएस एम्बुलेंस द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। घायलों की पहचान वंश (8), सावित्री देवी (60), नैना (34), नक्ष (14) और ईशान (2) के रूप में हुई है। इसने बताया कि टेम्पो चालक को भी दुर्घटना में मामूली चोटें आई हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। हालांकि, जब तक दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) के कर्मियों ने घायलों को सफदरजंग अस्पताल और एम्स ट्रॉमा सेंटर में स्थानांतरित कर दिया था। कार चालक मौके पर मौजूद पाया गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ''प्रारंभिक जांच में चालक शराब या किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में प्रतीत हुआ।''

पुलिस ने बताया कि आरोपी का चिकित्सा परीक्षण किया गया है और जांच के नतीजों के आधार पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांचकर्ता घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!