ग्रेटर नोएडा में PMAY के तहत बन रहे हैं 10 हजार मकान

Edited By Updated: 03 Apr, 2021 05:44 PM

10 thousand houses are being built in greater noida under pmay

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सस्ते घर बनाने जा रहा है। ये घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाएंगे। प्राधिकरण ने इसको लेकर सर्वे भी कराया है, जिसके आधार पर ऐसे 10 हजार मकान बनाने का फैसला लिया गया है लेकिन हैरानी की बात ये है

नई दिल्लीः ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सस्ते घर बनाने जा रहा है। ये घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाएंगे। प्राधिकरण ने इसको लेकर सर्वे भी कराया है, जिसके आधार पर ऐसे 10 हजार मकान बनाने का फैसला लिया गया है लेकिन हैरानी की बात ये है कि अभी तक इन घरों के लिए केवल 400 लोगों ने अपनी इच्छा जाहिर की है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने से पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सर्वे करा रहा है। अब तक करीब 400 लोगों ने ही मकान खरीदने की इच्छा जताई है। इतने कम लोगों के आने के बाद सर्वे की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। अब ये सर्वे 20 अप्रैल तक चलेगा। सर्वे में ये पता लगाया जा रहा है कि यहां पर कितने लोगों को इस योजना के तहत मकान लेने की इच्छा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे का काम करीब एक महीने पहले शुरू किया गया था। इस तरह की आखिरी तारीख पहले 17 मार्च रखी गई थी। उसके बाद ये तारीख बढ़ाकर 20 अप्रैल तक कर दी गई है। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को कहा गया है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस सर्वे में शामिल करें। फिलहाल सर्वे के मुताबिक महज 400 लोगों ने ही इस योजना में मकान लेने की इच्छा जाहिर की है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!