Punjab: डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं की कार के साथ हादसा, 1 की मौ+त, 3 घायल

Edited By Updated: 24 Feb, 2026 01:33 PM

accident

अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर उस्मा टोल प्लाजा के पास ब्यास जा रहे सेवादारों की

तरनतारन(रमन): अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर उस्मा टोल प्लाजा के पास ब्यास जा रहे सेवादारों की एक कार आवारा जानवर को बचाते हुए डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक सेवादार की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। इस हादसे को लेकर मौके पर पहुंची सरहाली थाने की पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अबोहर निवासी राज कुमार बत्तरा ने बताया कि हर महीने की तरह इस बार भी ब्यास डेरे में अकाऊंट डिपार्टौंट में सेवा करने के लिए सेवादार जा रहे थे, जिसके चलते सोमवार सुबह अबोहर से ब्रिजा कार में चार सेवादार ब्यास डेरे के लिए निकले थे। जब उनकी कार उस्मा टोल प्लाजा पर पहुंची तो सामने आवारा पशु आने से कार अचानक बेकाबू हो गई, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई। इस भयानक हादसे में एक सेवादार की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अबोहर की रहने वाले सुमन अनेजा के तौर पर हुई है, जबकि घायलों की पहचान अबोहर के रहने वाले पंकज कुमार, राजेश जुनेजा और राकेश सेतिया के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल तरनतारन लाया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए ब्यास अस्पताल ले जाया गया है। इस बारे में पुलिस चौकी नौशहरा पन्नुआं के इंचार्ज सलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर इस सड़क हादसे के संबंध में पोस्टमार्टम कराने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसके बाद सरहाली थाने में केस दर्ज किया जा रहा है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!