'साधु बोले सहज स्वभाव, साधु का कहा...', अब सुनील जाखड़ का CM मान पर हमला

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 01:53 PM

sunil jakhar attacks cm mann

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर पंजाब के मुख्यमंत्री के तंज पर सियासत गरमा गई है।

पंजाब डेस्क : डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर पंजाब के मुख्यमंत्री के तंज पर सियासत गरमा गई है। पहले जहां अकाली दल ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया था, वहीं अब BJP भी मुख्यमंत्री के बयान के खिलाफ उतर आई है। पंजाब BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर तंज को लेकर मुख्यमंत्री मान पर बड़ा हमला बोला है। सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया (x) पर लिखा- "साधु बोले सहज स्वभाव, साधु का कहा बेकार न जाए।' इन लाइनों का मतलब है कि जो साधु होते हैं, वे सहज स्वभाव की बात करते हैं और साधु जो भी कहते हैं, उनकी बात बेकार नहीं जाती। इन धार्मिक लाइनों के जरिए सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया है। इससे पहले अकाली दल ने भी बयान दिया था कि मुख्यमंत्री मान को बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर ऐसा मजाक नहीं करना चाहिए था।

PunjabKesari

CM मान ने क्या ट्वीट किया?

मुख्यमंत्री मान ने आज सुबह सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, ''चाहे कल बन जाएं, चाहे आज बन जाएं, अदालतों का भगवान ही रखवाला है, जहां मुलाकात करने वाले ही जज बनते हैं'। “अदालतों का रब्ब राखा जहां मुलाकाती ही जज बन जाएं…”। उनके इस बयान को डेरा ब्यास प्रमुख पर ‘इनडायरेक्ट’ हमला माना जा रहा है। इस तरह मुख्यमंत्री ने नाभा जेल में डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की मजीठिया से मुलाकात और मुलाकात के बाद डेरा प्रमुख के दिए बयान पर अप्रत्यक्ष रूप से शायराना अंदाज में मजाक किया था, जिसके बाद वे विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं।

बाबा गुरिंदर ढिल्लों ने मजीठिया से की थी मुलाकात

पिछले सोमवार को डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नाभा जेल में बंद बिक्रम मजीठिया से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया था कि मजीठिया मेरे दोस्त और रिश्तेदार हैं। अगर किसी का कोई रिश्तेदार जेल में है, तो क्या उसे उनसे नहीं मिलना चाहिए? बाबा गुरिंदर सिंह की मजीठिया से मुलाकात के 20-25 मिनट बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने मजीठिया को जमानत दे दी थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!