दिल्ली के पैरों में गिरने वालों को SGPC पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं: शिरोमणि अकाली दल

Edited By Updated: 19 Jan, 2026 03:52 PM

akali dal targets cm mann

शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है।

पंजाब डेस्क : शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है। शिरोमणि अकाली दल ने X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि दिल्ली के पैरों में गिरने वाले भगवंत मान को पंथ की संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है।

गंभीर आरोप लगाते हुए अकाली दल ने कहा कि एक तरफ भगवंत मान ने अपने दिल्ली के आकाओं के लिए पूरे पंजाब को लूटा है, और दूसरी तरफ वह SGPC के कामकाज पर सवाल उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस 'बेईमान पार्टी' के 'बेईमान मुख्यमंत्री' को दूसरों के बारे में सवाल पूछने के बजाय पहले अपने तरफ देख लेना चाहिए। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि कल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया था कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी गुरु गोबिंद सिंह के नहीं, बल्कि सुखबीर सिंह बादल के सिपाही हैं। जिसके बाद आज शिरोमणि अकाली दल ने भगवंत मान पर निशाना साधा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!