रवनीत बिट्टू पर टिप्पणी के बाद गरमाई सियासत, अश्वनी शर्मा ने राहुल गांधी को घेरा

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 03:55 PM

ashwani sharma tweet

पंजाब BJP कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

चंडीगढ़: पंजाब BJP कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों की कड़ी निंदा की है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।


अश्वनी शर्मा ने आगे कहा कि राहुल गांधी की इसी नकारात्मक और विभाजनकारी सोच के कारण आज कांग्रेस देशभर में और अधिकांश राज्यों में राजनीतिक रूप से कमजोर हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व का रवैया जनता से पूरी तरह कट चुका है, जिसका खामियाजा पार्टी को लगातार चुनावों में भुगतना पड़ रहा है। 

क्या है मामला
बता दें कि संसद के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बीच तीखी बहस हो गई। यह विवाद उस समय हुआ जब राहुल गांधी संसद में कांग्रेस के सस्पेंड सांसदों का समर्थन करने पहुंचे थे। राहुल गांधी जैसे ही संसद परिसर में मौजूद थे, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू उनके पास से गुजर रहे थे। इस दौरान राहुल ने बिट्टू की ओर हाथ बढ़ाकर कहा, “My traitor friend” (मेरे धोखेबाज दोस्त)। इसके जवाब में बिट्टू ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और राहुल गांधी को “देश का दुश्मन” कह दिया। राहुल गांधी ने भी पलट कर कहा, “Don’t worry, you will come back” (चिंता मत करो, तुम कांग्रेस में वापस आओगे)।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!