बड़ा हादसा टला... इंजन में आग लगने की आशंका पर 236 यात्रियों से भरी टर्किश एयरलाइंस फ्लाइट की कोलकाता में आपात लैंडिंग

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 04:35 PM

turkish airlines flight makes emergency landing in kolkata

काठमांडू से इस्तांबुल जा रही टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट में दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका के बाद कोलकाता हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान में कुल 236 यात्री सवार थे। पायलट ने एहतियातन एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी, जिसके बाद सभी...

नेशनल डेस्क : काठमांडू से इस्तांबुल जा रही तुर्किश एयरलाइंस की एक फ्लाइट को मंगलवार को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में कुल 236 यात्री सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान के पायलट को दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका हुई। इसके बाद पायलट ने तुरंत कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी सूचना दी। सुरक्षा को देखते हुए फ्लाइट को कोलकाता की ओर मोड़ दिया गया।

विमान दोपहर 2 बजकर 49 मिनट पर सुरक्षित रूप से कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रखा गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल विमान एयरपोर्ट पर खड़ा है और तकनीकी टीम द्वारा उसकी गहन जांच की जा रही है।

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि यह एक फुल इमरजेंसी लैंडिंग थी और सभी जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!