पुराना यार... हुण गद्दार! संसद के बाहर राहुल-रवनीत बिट्टू में तीखी बहस

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 12:18 PM

rahul gandh vs ravneet bittu debate

संसद के बाहर आज एक बार फिर सियासी गर्माहट देखने को मिली

पंजाब डेस्क: संसद के बाहर आज एक बार फिर विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बीच तीखी बहस हो गई। यह विवाद उस समय हुआ जब राहुल गांधी संसद में कांग्रेस के सस्पेंड सांसदों का समर्थन करने पहुंचे थे।

पार्टी नेताओं के बीच जमकर बहस
राहुल गांधी जैसे ही संसद परिसर में मौजूद थे, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू उनके पास से गुजर रहे थे। इस दौरान राहुल ने बिट्टू की ओर हाथ बढ़ाकर कहा, “My traitor friend” (मेरे धोखेबाज दोस्त)। इसके जवाब में बिट्टू ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और राहुल गांधी को “देश का दुश्मन” कह दिया। राहुल गांधी ने भी पलट कर कहा, “Don’t worry, you will come back” (चिंता मत करो, तुम कांग्रेस में वापस आओगे )।

सस्पेंड सांसदों का मुद्दा बना कारण
दरअसल, संसद के बजट सत्र में मंगलवार को कांग्रेस के 7 और CPI(M) के 1 सांसद को निलंबित कर दिया गया था। उन सांसदों पर आरोप था कि उन्होंने सदन में स्पीकर की सीट पर कागज फाड़कर उछाले थे। इसी घटना के कारण सांसदों को निलंबित किया गया था। निलंबन के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!