RUBICON में बिक्रम मजीठिया को लेने पहुंची पत्नी गनीव कौर

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 01:44 PM

bikram majithia s wife ganeev kaur arrived at rubicon

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

पंजाब डेस्कः  शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज नाभा जेल से रिहा किया जा रहा है। इस मौके पर उनकी पत्नी और मजीठा से विधायक गनीव कौर मजीठिया अपने पति को लेने के लिए लग्जरी गाड़ी RUBICON में नाभा जेल पहुंचीं।

गनीव कौर मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री को महापुरुषों पर तंज कसना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि सरकार को इतनी बौखलाहट हुई है कि भगवान का नाम तो बिल्कुल ही भूल गए है। बिक्रम मजीठिया की रिहाई पर विरोधियों द्वारा किए जा रहे तंज पर उन्होंने कहा, “देखना, जब शेर बाहर निकल कर आता है तो क्या बनता है।” सरकार यह भूल गई थी कि उससे ऊपर भी एक भगवान है। उन्होंने भगवान और सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज संघर्ष की जीत हुई है। 

जब पत्रकारों ने पूछा कि सरकार कह रही थी कि मजीठिया जेल में ही रहेंगे, तो इस पर तंज कसते हुए गनीव कौर ने कहा, “मेरे 546 करोड़ रुपए वापस करो। हजार एकड़ जमीन और 546 करोड़ रुपए दिखाओ और हमें वापस करो।” उन्होंने कहा कि सरकार ने जितना दबाव डालना था डाल लिया, लेकिन आखिरकार जीत सच्चाई की हुई है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!