शादी से पहले दुल्हन फरार! प्रेमी संग रफू-चक्कर, धरी रह गई बारात की तैयारी

Edited By Updated: 14 Feb, 2026 08:48 PM

bride absconds a day before wedding in amritsar

अमृतसर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से एक दिन पहले दुल्हन फरार हो गई है। मामला छहर्टा के खापड़खेड़ी गांव का है। जहां 31 वर्षीय हरप्रीत सिंह की शादी डर्मा वाला बाजार सुल्तान विंड रोड की रहने वाली किरण दीप कौर के साथ तय हुई...

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से एक दिन पहले दुल्हन फरार होने के बाद हड़कंप मच गया। मामला छहर्टा के खापड़खेड़ी गांव का है। जहां 31 वर्षीय हरप्रीत सिंह की शादी डर्मा वाला बाजार सुल्तान विंड रोड की रहने वाली किरण दीप कौर के साथ तय हुई थी। उनकी आठ महीने पहले सगाई हुई और परिजनों ने फरवरी में शादी तय की थी, जिसकी बारात 15 फरवरी को जानी थी और घर पर शादी की तैयारी जोरों पर चल रही थी। 14 फरवरी को शगुन लगने की रस्में होने वाली थी, लेकिन 14 फरवरी को सुबह करीब पांच बजे लड़की के परिजनों का फोन आ गया कि उनकी बेटी किरणदीप कौर घर से लापता हो गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की परिवार ने लड़की का किसी के साथ चक्कर होने के कारण परिवार पिछले आठ महीनों से शादी की तारीख को लेकर टालमटोल करते आ रहे थे। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले किसी युवक ने उसे फोन कर बताया था कि किरण दीप तथा उसके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है, वह दोनों शादी करना चाहते है, तुम यह रिश्ता तोड़ दो।

उन्होंने कहा कि लड़की परिवार के कारण जहां गांव में उनकी बदनामी हुई है, वहीं उनका लाखों का नुक्सान भी हुआ है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी लड़की परिवार को कई फोन भी किए गए, पर उन्होंने उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं दिया तथा अपनै फोन भी फंद‌ कर‌ दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंधी उन्होंने ख़ासा चौंकी में लिखित शिकायत कर उक्त परिवार खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

उधर एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि लड़का परिवार की शिक़ायत लेकर लड़की परिवार को थाने बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!