आम आदमी पार्टी की सरकार की कार्रवाई से सच की कलम नहीं रुक सकती: CM सैनी

Edited By Updated: 16 Jan, 2026 03:22 PM

cm saini statement on punjab government action

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कई बड़े लीडरों को पार्टी में शामिल करने के लिए खास तौर पर चंडीगढ़ में पार्टी ऑफिस पहुंचे।

जालंधर: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कई बड़े लीडरों को पार्टी में शामिल करने के लिए खास तौर पर चंडीगढ़ में पार्टी ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा 'पंजाब केसरी ग्रुप' के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी भारत की पहचान है, जिसने अंग्रेजों के सामने भी अपनी कलम नहीं रोकी। उन्होंने कहा कि जब पंजाब में आतंकवाद का दौर था और पंजाब खून की होली खेल रहा था, तब भी पंजाब केसरी ग्रुप ने अपनी कलम नहीं रोकी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा की गई कार्रवाई से 'पंजाब केसरी' की कलम नहीं रुकने वाली है, इस कार्रवाई की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। सीएम सैनी ने कहा कि, ''मैं पंजाब के अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि वे आम आदमी पार्टी की बातों में आकर गलत काम न करें।'' अगर कोई गलत काम करता है, तो सरकार उसके लिए कार्रवाई करे, लेकिन अगर आप किसी अच्छे काम करने वाले के खिलाफ गलत कार्रवाई करते हैं, तो यह गलत है। इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। उन्होंने कहा कि मैं भगवंत मान से कहना चाहता हूं कि वे कोई भी घटिया काम न करें और पंजाब में जो काम उन्होंने शुरू किया है, उसमें सावधानी बरतें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!