Edited By Tanuja,Updated: 02 Mar, 2026 01:11 PM

ईरान-इजरायल संघर्ष अब क्षेत्रीय युद्ध में बदलता दिख रहा है। ईरान ने मिसाइल हमले किए, Hezbollah ने भी इजरायल पर हमला किया। जवाब में इजरायल और अमेरिका ने कार्रवाई तेज की। 200 से अधिक मौतों का दावा है। खाड़ी देशों में तनाव, उड़ानें निलंबित और शेयर...
International Desk: ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष अब क्षेत्रीय युद्ध का रूप लेता दिख रहा है। ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की कथित हत्या के बाद क्षेत्रीय तनाव ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को ईरान ने इजरायल और कुछ अरब देशों की ओर मिसाइलें दागीं, जबकि लेबनान में Hezbollah ने भी इजरायल पर हमला किया। जवाब में इजरायल ने लेबनान में हवाई हमले तेज कर दिए और अमेरिका ने ईरान के भीतर कई ठिकानों को निशाना बनाया। लेबनान आधारित ईरान समर्थित संगठन Hezbollah ने इजरायल की ओर दागे गए मिसाइल और ड्रोन हमलों को “प्रतिशोध” की कार्रवाई बताया है। हिज़्बुल्लाह ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि इजरायली हमलों और उसके नेताओं की टारगेट किलिंग के बाद जवाब देना उसका “वैध अधिकार” है। संगठन ने कहा “प्रतिरोध नेतृत्व ने हमेशा स्पष्ट किया है कि इजरायली हमलों और हमारे नेताओं, युवाओं और लोगों की हत्या हमें आत्मरक्षा और उचित समय-स्थान पर जवाब देने का अधिकार देती है।”
Hezbollah की पहली खुली सैन्य प्रतिक्रिया
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले शुरू होने के बाद यह Hezbollah की पहली प्रत्यक्ष और घोषित सैन्य प्रतिक्रिया है। अब तक संगठन सीमित सीमा झड़पों या परोक्ष रणनीति तक सीमित था, लेकिन इस बार उसने खुले तौर पर हमले की जिम्मेदारी ली है।मध्य पूर्व के जानकार मानते हैं कि यदि खामेनेई की हत्या को लेकर ईरान और उसके सहयोगी समूह खुलकर मैदान में उतरते हैं, तो यह संघर्ष केवल इजरायल-लेबनान सीमा तक सीमित नहीं रहेगा। इससे ईरान, इजरायल और अमेरिकी हितों के बीच सीधी टकराव की आशंका बढ़ सकती है।
Live Updates:-
- Hezbollah के हमले के बाद लेबनान सरकार ने आपात बैठक बुलाई।
- बैठक में सेना प्रमुख जनरल रूडोल्फ हाइकल भी शामिल हुए। कैबिनेट मौजूदा हालात और संभावित कदमों पर चर्चा कर रही है।
- उत्तरी तेहरान के नियावारन इलाके में एक ट्रांसमीटर पर हमले के बाद ईरानी सरकारी टीवी का सिग्नल बाधित हो गया।
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले के बाद सैटेलाइट प्रसारण ठप हो गया।
- Qatar Airways ने कहा कि उसकी उड़ानें फिलहाल निलंबित रहेंगी। अगला अपडेट मंगलवार सुबह जारी किया जाएगा।
- ईरानी सरकारी मीडिया ने तेहरान के गांधी अस्पताल में हुए नुकसान की तस्वीरें प्रसारित कीं।
- अमेरिका और इजरायल पर रिहायशी इलाकों और अस्पतालों को निशाना बनाने का आरोप लगाया गया है।
- उत्तरी इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र की राजधानी Irbil में सोमवार सुबह कई तेज धमाके सुने गए।
- उत्तरी इराक पहले भी ईरान समर्थित गुटों की गतिविधियों का केंद्र रहा है।
- World Health Organization ने क्षेत्र में नागरिकों और स्वास्थ्य सुविधाओं की सुरक्षा की अपील की।
- संगठन की क्षेत्रीय निदेशक हनान बल्खी ने कहा, “नागरिकों और स्वास्थ्य सेवाओं की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जानी चाहिए।”
- ईरानी अधिकारियों के अनुसार, सप्ताहांत में शुरू हुए अमेरिकी-इजरायली हमलों में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं।
- इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei और कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मारे गए।
UAE ने शेयर बाजार बंद किए
संयुक्त अरब अमीरात की कैपिटल मार्केट अथॉरिटी ने Abu Dhabi Securities Exchange और Dubai Financial Market को सोमवार और मंगलवार के लिए बंद करने का फैसला किया। साथ ही Nasdaq Dubai में भी कारोबार रोक दिया गया। रविवार को Saudi Exchange का प्रमुख सूचकांक 2.2% गिर गया। मध्य पूर्व में तेजी से बदलते हालात संकेत दे रहे हैं कि यह संघर्ष अब केवल ईरान-इजरायल तक सीमित नहीं रहा। तेहरान समर्थित गुटों कीो सक्रिय भागीदारी और खाड़ी देशों की चिंताओं के बीच यह संकट व्यापक क्षेत्रीय अस्थिरता में बदल सकता है।