लापता पावन स्वरूपों को लेकर CM भगवंत मान के खुलासे की डेरा प्रबंधकों ने खोली पोल

Edited By Updated: 15 Jan, 2026 06:28 PM

gurdwara sri nabh kanwal raja sahib amrik singh ballowal

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बंगा के पास एक धार्मिक स्थल से 169 पवित्र स्वरूप बरामद किए जाने के दावे को गुरुद्वारा श्री नाभ कंवल राजा साहिब के प्रबंधकों ने झूठा करार दिया है।

नवांशहर/और/चक्कदाना/बंगा (ब्रह्मपुरी, छिंजी लड़ोआ,राकेश अरोड़ा): श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पवित्र स्वरूपों के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा दिए गए बयान से देश और विदेश में रहने वाले धन-धन श्री नाभ कंवल राजा साहिब जी के लाखों श्रद्धालुओं में हलचल मच गई, जिसमें कहा गया था कि बंगा के पास एक धार्मिक स्थान से गुरु महाराज जी के 169 स्वरूप मिले हैं, जिनमें से 139 स्वरूपों का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।

इसके बाद पवित्र स्वरूपों के संबंध में गठित विशेष जांच दल (SIT) मुजारा नौ-आबाद में राजा साहिब जी के स्थान रसोखना साहिब पहुंचा और जांच की और जिसके बाद SIT ने प्रबंधन को विश्वास में लेकर कहा कि सभी स्वरूप सही पाए गए हैं। आज रसोखाना साहिब की प्रबंधन समिति ने इस मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें प्रबंधन ने मुख्यमंत्री के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि इस स्थान पर गुरु जी के पवित्र स्वरूपों का विवरण समय-समय पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा लिया जाता है और पवित्र स्वरूपों को पूरी गुरु मर्यादा के अनुसार स्थापित किया जाता है, जिसका पूरा रिकॉर्ड प्रबंधन समिति के पास भी है। उन्होंने कहा कि यह बयान मुख्यमंत्री ने लोगों का ध्यान भटकाने के लिए दिया है क्योंकि उन्हें आज श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होना था और उनके पास लोगों का ध्यान भटकाने का कोई और तरीका नहीं था। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था इस स्थान से जुड़ी हुई है, जिसके कारण संगत मुख्यमंत्री द्वारा इस स्थान पर लगाए गए आरोपों को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

 

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!