हैवानियत की हदें पार: दहेज के दानवों ने गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात, कोख में ही मर गया मासूम

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 09:45 AM

ludhiana crime news

रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक रूहकंपाऊ घटना सामने आई है

लुधियाना(राज): रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक रूहकंपाऊ घटना सामने आई है, जहां दहेज के लालच में अंधे हुए ससुरालियों ने अपनी ही बहू की बेरहमी से पिटाई कर दी। मामला इतना गंभीर है कि आरोपियों की हैवानियत के कारण पीड़ित महिला की कोख में पल रहे 2 महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई। फिलहाल पीड़िता और उसका जीजा सिविल अस्पताल लुधियाना में उपचाराधीन हैं। इस मामले में थाना जोधेवाल की पुलिस ने पीड़ित अंजली की शिकायत पर आरोपी पति टिंकू, राकेश, पिंकी और शिवानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी देते हुए पीड़िता अंजली ने अपने बयानों में बताया कि उसकी शादी बीते वर्ष 2 जून 2025 को टिंकू तुली के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल वालों ने अपनी असली रंगत दिखानी शुरू कर दी। आरोपियों ने और दहेज की मांग को लेकर साजिश रचते हुए उसके साथ मारपीट की और उसे मायके घर भेज दिया। विवाद को सुलझाने की नीयत से बीती 23 जनवरी को पीड़िता की मां देवकी देवी और जीजा विजय दुग्गल उसे छोड़ने के लिए ससुराल घर गए।

लेकिन जैसे ही वे उसे छोड़कर वापस लौटे, आरोपियों ने फिर से उस पर हमला कर दिया और उसकी बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी। जब मदद के लिए फोन कर अपने जीजा को वापस बुलाया, तो आरोपियों ने जीजा पर भी हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने पीड़िता के गर्भवती होने के बावजूद उसके पेट में ताबड़तोड़ लातें मारीं। इस क्रूरता के कारण महिला का गर्भपात हो गया और 2 महीने का नन्हा बच्चा दुनिया देखने से पहले ही कोख में दम तोड़ गया।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!