आज लगेगा लंबा Power Cut, पंजाब के कई जिलों में बिजली रहेगी बंद

Edited By Updated: 11 Feb, 2026 10:36 AM

punjab powercut

पंजाब के कई इलाकों में आज लंबा बिजली कट लगेगा। पंजाब बिजली विभाग द्वारा

पंजाब डेस्कः पंजाब के कई इलाकों में आज लंबा बिजली कट लगेगा। पंजाब बिजली विभाग द्वारा आवश्यक मुरम्मत कार्य के चलते कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इसके बारे में शहरों में पहले से सूचना दे दी गई है और समय भी निर्धारित किया गया है।

जालंधर (पुनीत): कोट सदीक सब-स्टेशन से चलने वाला 11 केवी राजा गार्डन फीडर आज सुबह 11  से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा। इससे कोट सदीक, चर्च कॉलोनी, थिंद एन्क्लेव, काशी नगर, टैगोर इंटरनेशनल रोड समेत आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

पट्टी (सौरभ, सोढ़ी): उप मंडल शहरी पट्टी के एसडीओ राजबीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि 11 केवी सर्कुलर रोड फीडर की आवश्यक मुरम्मत के कारण आज सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके कारण सरहाली रोड, शहीद भगत सिंह स्कूल वाली साइड, बरड़ां वाला मोहल्ला, डॉ. करतार सिंह वाली गली, तारां वाला स्कूल, कहियां वाला चौक और शाह मदार आदि इलाकों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है।

कोट फतूही (बहादुर खान) – उप मंडल अधिकारी (पालदी) कोट फतूही सुखविंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 66 केवी सब-स्टेशन कोट फतूही से चलने वाले 11 केवी सूनी यूपीएस फीडर की आवश्यक मरम्मत के कारण गांव ठुआणा, ढाडा कलां, ढाडा खुर्द, पंडोरी लद्धा सिंह, बिंजो, बहिबलपुर, बुगरा, महिरोवाल, रीहला, सूनी, चक्क सूनी, एमा जट्टां और नूरपुर जट्टां आदि गांवों की बिजली सप्लाई आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी। एसडीओ सुखविंदर कुमार ने बताया कि बिजली सप्लाई बहाल करने का समय कम या ज्यादा हो सकता है।

श्री मुक्तसर साहिब (पवन तनेजा, खुराना) – इंजीनियर सुहर्ष हाडा, उप मंडल अधिकारी शहरी सब-डिवीजन श्री मुक्तसर साहिब ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि आज 11 फरवरी को 66 केवी मलोट रोड ग्रिड से चलने वाले 11 केवी बल्लमगढ़ रोड फीडर को डी-लोड करने के लिए 11 केवी बल्लमगढ़ रोड फीडर, बस स्टैंड फीडर, दाना मंडी फीडर और डिस्पोजल फीडर सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!