IND vs PAK मैच पर आया IMD का बड़ा अपड़ेट, क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-पाकिस्तान का मैच?

Edited By Updated: 13 Feb, 2026 07:00 PM

big id on indo pak match

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बहुप्रतीक्षित मैच 15 फरवरी को खेला जाना है, जब ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। मुकाबला आर. प्रेमदासा स्टेडियम में निर्धारित है और दोनों टीमों के लिए यह मैच सुपर-8 की राह लगभग तय कर सकता है।

नेशनल डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बहुप्रतीक्षित मैच 15 फरवरी को खेला जाना है, जब ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। मुकाबला आर. प्रेमदासा स्टेडियम में निर्धारित है और दोनों टीमों के लिए यह मैच सुपर-8 की राह लगभग तय कर सकता है।

टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अब तक खेले अपने दोनों मुकाबले प्रभावशाली अंदाज़ में जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने पहले नीदरलैंड्स के खिलाफ करीबी जीत दर्ज की और फिर अमेरिका को हराकर तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की। ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ प्रतिष्ठा की लड़ाई नहीं, बल्कि अगले दौर की टिकट का भी सवाल है।

मौसम विभाग की चेतावनी से बढ़ी चिंता

मुकाबले से ठीक पहले श्रीलंकाई मौसम विभाग ने एक विशेष बुलेटिन जारी कर सतर्क किया है। विभाग के अनुसार 15 फरवरी के आसपास बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है, जिससे कोलंबो और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

नेचुरल हैजर्ड्स अर्ली वार्निंग सेंटर ने लोगों से लगातार अपडेट पर नजर रखने की अपील की है। इसी बीच मौसम का पूर्वानुमान देने वाली एजेंसी AccuWeather ने भी दिन के दौरान बारिश की संभावना 90 प्रतिशत से अधिक बताई है।

मैच के समय क्या कहता है पूर्वानुमान?

हालांकि शाम के समय तस्वीर कुछ बेहतर दिख रही है। भारतीय समयानुसार मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होना है और उस समय बारिश की संभावना काफी कम बताई जा रही है। शाम 6 बजे तक हल्की वर्षा या बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे टॉस में देरी हो सकती है। तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बादलों की मौजूदगी मैच को प्रभावित कर सकती है, लेकिन फिलहाल संकेत यही हैं कि खेल संभवतः पूरा कराया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!