पंजाब में ड्रम कांड का मामला सुलझा, युवक की बेरहमी से ह/त्या करने वाला Couple गिरफ्तार

Edited By Updated: 09 Jan, 2026 01:56 PM

the drum incident case has been resolved

लुधियाना में युवक की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

लुधियाना (गौतम): लुधियाना में युवक की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वीरवार को जालंधर बाइपास नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास खाली प्लाट थाना सलेम डाबरी के अधीन आते इलाके में युवक का टुकड़ों में शव मिला था। मृतक युवक दविंदर की बेरहमी से हत्या मामले में पुलिस ने एक पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।  

पुलिस इस संबंध में जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को सुबह अमृतसर से काबू किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों का युवक के साथ नशे को लेकर पुराना झगड़ा चल रहा था। युवक उनका विरोध करता था। आरोपी खुद नशा करने का आदि बताया जाता है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शेरा और उसकी पत्नी से पूछताछ कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि, पुलिस ने वीरवार शाम को 6 लोगों को हिरासत में भी लिया था। आरोपियों ने दविंदर की बेरहमी से हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर खाली प्लाट में फेंक दिया था। वारदात के बाद पुलिस उसके शरीर के हिस्सों को ढूंढने में लगी हुई थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!