मैं बारिश कर दूं पैसों की...दूल्हे ने दुल्हन पर वार दिए करोड़ों रुपए! शादी की Video ने मचाया धमाल

Edited By Updated: 18 Feb, 2026 01:23 PM

the groom showered crores of rupees on the bride

पंजाब में एक अनोखी शादी देखने को मिली है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में एक अनोखी शादी देखने को मिली है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। ये अनोखी शादी तरन तारन जिले के पट्टी इलाके में हुई। इस शादी समारोह के दौरान उस वक्त माहौल बदल गया जब दूल्हे ने अपनी दुल्हन पर नोटों की बारिश कर दी। इस खास पल का वीडियो वहां मौजूद मेहमानों ने रिकॉर्ड कर लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा खुशी में नोट उछाल रहा है, जबकि आसपास खड़े लोग हैरानी और उत्साह के साथ इस दृश्य को देख रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे शाही अंदाज में जश्न मनाने का तरीका बताया, तो कुछ ने इसे अनावश्यक खर्च करार दिया। सोशल मीडिया पर तो यहां तक चर्चा छिड़ गई कि शादी में दुल्हन पर 8-9 करोड़ रुपये लुटा दिए गए।

हालांकि वायरल दावों के बीच कार्यक्रम से जुड़े डीजे संचालक ने सामने आकर स्थिति स्पष्ट की। उनके मुताबिक समारोह में करोड़ों नहीं, बल्कि लगभग 3 लाख रुपये ही उड़ाए गए थे। उन्होंने बताया कि ज्यादातर नोट 10-10 रुपये के थे, जिनकी गड्डियां अधिक होने के कारण रकम देखने में ज्यादा प्रतीत हो रही थी। बताया जा रहा है कि यह परिवार की खुशी जाहिर करने का एक तरीका था। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से साझा किया जा रहा है और लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे यादगार जश्न बता रहा है तो कोई दिखावे की संस्कृति पर सवाल उठा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!