Edited By Kalash,Updated: 22 Feb, 2026 03:02 PM

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यू.जी.सी.) ने देशभर में चल रहे 32 फर्जी यूनिवर्सिटीज की सूची जारी कर छात्रों को सतर्क किया है।
लुधियाना (विक्की): विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यू.जी.सी.) ने देशभर में चल रहे 32 फर्जी यूनिवर्सिटीज की सूची जारी कर छात्रों को सतर्क किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन संस्थानों को डिग्री प्रदान करने का कोई अधिकार नहीं है और यहां से प्राप्त डिग्री उच्च शिक्षा या नौकरी के लिए मान्य नहीं होगी। यू.जी.सी. की राज्यवार सूची के अनुसार सबसे अधिक 12 फर्जी संस्थान दिल्ली में हैं जबकि उत्तर प्रदेश में 4 संस्थान अवैध पाए गए हैं। आयोग ने छात्रों से अपील की है कि दाखिला लेने से पहले यू.जी.सी. की आधिकारिक वैबसाइट पर मान्यता की जांच जरूर करें।
राज्यवार फर्जी संस्थानों की संख्या
यू.जी.सी. की रिपोर्ट के अनुसार राज्यवार फर्जी संस्थानों की संख्या में सबसे ज्यादा 12 संस्थान दिल्ली में हैं, जिसके बाद उत्तर प्रदेश में 4 फर्जी संस्थान पाए गए हैं। इसी तरह आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में 2-2 फर्जी संस्थान चल रहे हैं। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और राजस्थान में 1-1 फर्जी संस्थान की पुष्टि हुई है।
फर्जी विश्वविद्यालयों की विस्तृत सूची
1. ऑल इंडिया इंस्टीच्यूट आफ पब्लिक एण्ड फिजिकल हैल्थ सांइस (ए. आई. पी. पी. एच. एस.) स्टेट गवर्नमैंट यूनिवर्सिटी, अलीपुर
2. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
3. यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी
4. वॉकेशनल यूनिवर्सिटी
5. ए.डी.आर.-सेन्ट्रिक जयूरिडिकल यूनिवर्सिटी, राजेन्द्रा प्लेस
6. इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ साइंस एण्ड इंजीनियरिंग
7. विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सैल्फ-एम्प्लॉयमैंट, संजय एन्क्लेव
8. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी), रोहिणी
9. वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी (डब्लू.पी.यू.एन.यू.), पीतमपुरा
10. इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमैंट एंड इंजीनियरिंग, कोटला मुबारकपुर
11. माऊंटेन इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमैंट एंड टैक्नोलॉजी, नेहरू प्लेस
12. नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमैंट सॉल्यूशन, जनकपुरी
13. गांधी हिन्दी विद्यापीठ, प्रयाग
14. महामाया टैक्निकल (प्राविधिक) विश्वविद्यालय, नोएडा
15. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अलीगढ़
16. भारतीय शिक्षा परिषद्, लखनऊ
17. इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव माडीसन, कोलकाता
18. इंस्टीच्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मैडीसन एण्ड रिसर्च, कोलकाता।
19. सेन्ट जॉन यूनिवर्सिटी, कृष्णाटम्
20. इंटरनैशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मैडीसिन (आई.आई.यू.पी. एम.), कोजहिकोदे
21. राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
22. नैशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, सोलापुर
23. क्राइस्ट न्यू टेस्टामैंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर
24. बाईबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापट्टनम
25. श्री बोधि एकैडमी ऑफ हायर एजुकेशन
26. ऊषा लात्चुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन
27. सर्व भारतीय शिक्षापीठ, तुमकुर
28. ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
29. मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद
30. इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ़ आल्टरनेटिव मैडीसिन
31. राजीव गांधी इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमैंट, भिवाड़ी
32. दक्ष यूनिवर्सिटी (वोकेशनल और लाइफ स्किल एजुकेशन), रांची
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here