Edited By Tanuja,Updated: 22 Feb, 2026 04:09 PM

लाहौर में रमज़ान के दौरान सब्जियों और फलों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। खुले बाजारों में ऊंचे दामों के कारण लोग सरकारी सहूलत बाज़ारों का रुख कर रहे हैं। प्रशासन ने निरीक्षण और जुर्माने लगाए, लेकिन महंगाई बरकरार है। SPI में 5.19% सालाना वृद्धि दर्ज...
International Desk: पाकिस्तान के Lahore में रमज़ान के दौरान सब्जियों, फलों और रसोई के जरूरी सामानों की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह स्थिति तब है जब सरकार द्वारा स्थापित रमज़ान सहूलत बाज़ारों में अपेक्षाकृत सस्ते दामों पर सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। यह जानकारी The Express Tribune की रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, खुले बाजारों में आलू 40–50 पाकिस्तानी रुपए प्रति किलो, प्याज 90 रुपये, टमाटर 150 रुपए, अदरक 350 रुपए और लहसुन 750 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है।
फलों के दाम और भी अधिक हैं सेब 550 रुपए, संतरा 450 रुपए, अनार 900 रुपए, केला 300 रुपए दर्जन और अमरूद 300 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है।इसके उलट, सरकारी सहूलत बाज़ारों में दरें अपेक्षाकृत कम हैं, जिसके कारण वहां भारी भीड़ देखी जा रही है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि खुले बाजारों में मुनाफाखोरी बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने 3,424 दुकानों का निरीक्षण कर 8,52,000 रुपये का जुर्माना लगाया, 11 दुकानों को सील किया और 12 मामले दर्ज किए। हालांकि, महंगाई का दबाव बना हुआ है।
Pakistan Bureau of Statistics के अनुसार 19 फरवरी को समाप्त सप्ताह में सेंसिटिव प्राइस इंडेक्स (SPI) सालाना आधार पर 5.19% बढ़ा, जो लगातार 29वां साप्ताहिक इजाफा है। Lahore Chamber of Commerce and Industry ने भी शुरुआती रमज़ान में बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई है। वहीं, पंजाब सरकार राहत उपायों की बात कर रही है, लेकिन आम नागरिकों का कहना है कि उन्हें ठोस राहत अभी नहीं मिल पाई है।