7 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी, पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार; फिर बेरहमी से कर दी हत्या

Edited By Updated: 25 Feb, 2025 11:42 PM

neighbors made 7 year old innocent victim of lust

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सात वर्षीय एक लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने मंगलवार को बताया कि 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि यह लड़की सोमवार को...

जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर में सात वर्षीय एक लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने मंगलवार को बताया कि 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि यह लड़की सोमवार को लापता हो गई थी। 

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्विनी गौतम ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस की एक टीम ने तलाशी शुरू की और लड़की का शव उसके परिवार के किराए के घर की छत पर मिला। उन्होंने बताया कि सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक इस लड़की के पिता के साथ काम करता था। 

गौतम ने बताया कि आरोपी युवक सोमवार को लड़की के घर उस समय गया जब उसका परिवार घर पर नहीं था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी और शव को छत पर छिपा दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!