ना जहर, ना साजिश... ऐसे हुई थी साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Edited By Updated: 14 Feb, 2026 10:36 PM

this is how sadhvi prem baisa died revealed in the post mortem report

राजस्थान के जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार साध्वी की मौत किसी जहर या साजिश से...

नेशनल डेस्कः राजस्थान के जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार साध्वी की मौत किसी जहर या साजिश से नहीं, बल्कि कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) और सांस की बीमारी के कारण हुई है।

कमिश्नर के अनुसार साध्वी को पहले से ही अस्थमा और सांस से जुड़ी बीमारी थी। ऐसे में उनकी तबीयत बिगड़ने पर सही और समय पर इलाज नहीं मिल पाया। जांच में सामने आया है कि कंपाउंडर ने लापरवाही बरती। मेडिकल अधिनियम और तय कानूनी प्रावधानों के तहत कंपाउंडर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पिता की सोशल मीडिया पोस्ट का कोई संबंध नहीं

पुलिस ने यह भी साफ किया कि साध्वी के पिता द्वारा इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट का इस मौत से कोई संबंध नहीं है। जांच में यह भी सामने आया कि पिता की ओर से किसी तरह का गलत इरादा (मैलाफाइड इंटेंशन) नहीं था। पहले से दर्ज किसी भी मामले का इस घटना से कोई कनेक्शन नहीं पाया गया है।

मेडिकल की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम (SIT) लगातार जांच कर रही है और कुछ तथ्यों को लेकर अभी भी पड़ताल जारी है।

कंपाउंडर की लापरवाही आई सामने

पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने बताया कि एसआईटी जांच में कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित की लापरवाही सामने आई है। सवाल यह है कि साध्वी की हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल क्यों नहीं भेजा गया। जांच में यह भी पता चला है कि साध्वी को बिना डॉक्टर की पर्ची के इंजेक्शन लगाया गया था। प्रथम दृष्टया यह साबित हुआ है कि कंपाउंडर ने नियमों का पालन नहीं किया। अंतिम मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कमिश्नर ने यह भी बताया कि जो इंजेक्शन लगाया गया, वह ‘शेड्यूल एच’ श्रेणी का था। ऐसे इंजेक्शन बिना अधिकृत डॉक्टर की सलाह या पर्ची के नहीं लगाए जा सकते। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसी इंजेक्शन की वजह से कार्डियक और पल्मोनरी अरेस्ट हुआ या नहीं। इस पर मेडिकल विशेषज्ञों की राय आना बाकी है।

वायरल वीडियो के बाद तनाव में थीं साध्वी

दरअसल, पिछले साल जुलाई में साध्वी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद वह काफी तनाव में रहने लगी थीं। इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। उस समय साध्वी ने कहा था कि पिता-पुत्री के रिश्ते को बदनाम किया जा रहा है और वह किसी भी तरह की अग्नि परीक्षा देने के लिए तैयार हैं।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!