दीपावली से पहले कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा, सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

Edited By Updated: 30 Oct, 2026 12:27 PM

da for employees and pensioners increased by two percent in chhattisgarh

राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 5.35 लाख कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। इनमें लगभग 3.85 लाख शासकीय कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनभोगी शामिल हैं।

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने दीपावली से पहले शासकीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) तथा महंगाई राहत (DR) में गुरुवार देर रात दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। इस निर्णय के बाद महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी। नई दरें एक नवंबर 2026 से प्रभावी होंगी। 

राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 5.35 लाख कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। इनमें लगभग 3.85 लाख शासकीय कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनभोगी शामिल हैं। बढ़ी हुई दर लागू होने के बाद कर्मचारियों के वेतन और पेंशनभोगियों को मिलने वाली मासिक राशि में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए कहा, 'मुझे विश्वास है कि यह निर्णय कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत देने के साथ ही उनके परिवारों के त्योहार की खुशियों को और बढ़ाएगा।' 

सरकार के अनुसार, महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि का उद्देश्य कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई के बीच अतिरिक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। उल्लेखनीय है कि दीपावली से पहले की गई इस घोषणा से राज्य के लाखों शासकीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के परिवारों को आर्थिक लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ते और राहत में दो प्रतिशत की वृद्धि से उनकी मासिक आय में अतिरिक्त राशि जुड़ेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!