राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविड रोधी टीके की 1.05 करोड़ से अधिक खुराक मौजूद : सरकार

Edited By Updated: 15 Jun, 2021 04:52 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी टीके की 1.05 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं तथा उन्हें अगले तीन दिन के भीतर 47,43,580 से अधिक अन्य खुराक...

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी टीके की 1.05 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं तथा उन्हें अगले तीन दिन के भीतर 47,43,580 से अधिक अन्य खुराक उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क एवं प्रत्यक्ष राज्य खरीद के माध्यम से अब तक 26,69,14,930 टीका खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। मंलवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार इनमें से 25,67,21,069 खुराक इस्तेमाल की जा चुकी हैं जिनमें व्यर्थ हुईं खुराक भी शामिल हैं।
मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कुल 1,05,61,861 खुराक मौजूद हैं।

इसने कहा, ‘‘इसके अलावा, 47,43,580 से अधिक अन्य टीका खुराक भेजी जा रही हैं जो उन्हें अगले तीन दिन के भीतर मिल जाएंगी।’’
मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड रोधी टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। सरकार राज्यों और केंद्रशसित प्रदेशों द्वारा प्रत्यक्ष खरीद किए जाने में भी मदद कर रही है।

इसने कहा कि महामारी नियंत्रण और प्रबंधन के लिए टीकाकरण सरकार की समग्र रणनीति का एक अभिन्न स्तंभ है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!