सोने में 158 रुपये की तेजी, चांदी भी चमकी

Edited By Updated: 23 Oct, 2021 09:32 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 158 रुपये की मजबूती के साथ 46,678 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थायी) पर बंद हुआ। एचडीएफसी...

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 158 रुपये की मजबूती के साथ 46,678 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थायी) पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 180 रुपये की तेजी के साथ 64,210 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 64,030 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 1,794 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया जबकि चांदी 24.35 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत आधा प्रतिशत की तेजी के साथ 1,794 डॉलर प्रति औंस होने के बाद सोने की कीमतों में मजबूती रही।’’
डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!