अप्रैल-नवंबर में कृषि निर्यात 13 प्रतिशत बढ़ा

Edited By Updated: 04 Dec, 2021 10:50 PM

pti state story

नयी दिल्ली, चार दिसंबर (भाषा) भारत का कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्यात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान 13 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 23.26 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चावल का निर्यात अप्रैल-नवंबर 2021-22 के दौरान 5.93 अरब डॉलर के साथ शीर्ष विदेशी मुद्रा अर्जक था, जो 2020-21 में इसी अवधि में 11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5.3 अरब डॉलर था।
चालू वित्त वर्ष की आठ महीने की अवधि के दौरान मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पादों का निर्यात भी 12 प्रतिशत बढ़कर 2.66 अरब डॉलर हो गया। फलों और सब्जियों का निर्यात 12 प्रतिशत बढ़कर 1.72 अरब डॉलर हो गया।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!