Dhanteras 2025: धनतेरस की खरीदारी में भूलकर भी न खरीदें ये 3 चीजें, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Edited By Updated: 03 Oct, 2025 02:29 PM

dhanteras 2025 shopping tips auspicious items

धनतेरस 2025 शनिवार, 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सोना-चांदी के अलावा बर्तन, पीतल, तांबा, झाड़ू, धनिया के बीज, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, श्री यंत्र और गोमती चक्र खरीदना शुभ माना जाता है। इन वस्तुओं को घर में लाने से सुख-समृद्धि और धन लाभ होता है।...

ने्शनल डेस्क : दिवाली के महापर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है और इस दिन की खरीदारी का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन बर्तन और धातु की वस्तुएं खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। आमतौर पर लोग सोना और चांदी खरीदते हैं, लेकिन यदि यह संभव न हो, तो अन्य वस्तुएं भी घर में सुख-समृद्धि और धन-वैभव लाती हैं।

साल 2025 में धनतेरस की तिथि
द्रिक पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 12:18 बजे शुरू होगी और 19 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 1:51 बजे समाप्त होगी। हिन्दू धर्म में उदयातिथि का विशेष महत्व है। इसलिए इस साल धनतेरस शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा।

धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा ये चीज़ें खरीदना शुभ
बर्तन (धातु के) –
नए बर्तन खरीदना धनतेरस की पुरानी परंपरा है। यह भगवान धन्वंतरि के अमृत कलश के प्रकट होने का प्रतीक है और शुभ फलदायी माना जाता है।

पीतल के बर्तन – पीतल को भगवान धन्वंतरि की धातु माना जाता है। मान्यता है कि पीतल के बर्तन घर में आरोग्य, सौभाग्य और 13 गुना धन लाभ लाते हैं।

तांबा या कांसा के बर्तन – ये धातु के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है।

झाड़ू – नया झाड़ू खरीदना और पूजा करके उपयोग करना मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यह घर से दरिद्रता दूर करता है और सुख-समृद्धि लाता है।

धनिया के बीज – धनतेरस पर धनिया खरीदना और मां लक्ष्मी को अर्पित करना शुभ माना जाता है। बीजों को पूजा के बाद तिजोरी या धन के स्थान पर रखने से बरकत आती है।

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति – नई मूर्ति खरीदकर दिवाली पर विधिपूर्वक पूजा करने से घर में धन-वैभव और समृद्धि आती है।

श्री यंत्र और कुबेर यंत्र – यदि सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो इन यंत्रों को खरीदकर तिजोरी में रखने से धन की देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की कृपा बनी रहती है।

गोमती चक्र – 11 गोमती चक्र खरीदकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन की कमी दूर होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

कौड़ी – पीली कौड़ी को मां लक्ष्मी से जुड़ा माना जाता है। इसे हल्दी में रंगकर दिवाली की रात पूजा के बाद तिजोरी में रखने से घर में धन का प्रवाह बना रहता है।

खरीदते समय ध्यान रखें
काले रंग की वस्तुएं – धनतेरस पर काले रंग की वस्तुएं या वस्त्र न खरीदें, इसे अशुभ माना जाता है।

लोहा – लोहे से बनी नुकीली चीजें, जैसे कैंची या चाकू, खरीदने से बचें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!