Blood Formation Process: हमारे शरीर में खून कैसे बनता है? जानें ब्लड सेल्स का क्या है काम

Edited By Updated: 03 Dec, 2025 09:02 PM

how blood is formed in human body

मानव शरीर में खून का निर्माण हड्डियों के भीतर मौजूद बोन मैरो में होता है, जहां लगभग 95% रक्त कोशिकाएं बनती हैं। कूल्हे, सीने और रीढ़ की हड्डियों में यह मैरो पाया जाता है। लिंफ नोड्स, प्लीहा और लीवर भी रक्त कोशिकाओं के संतुलन में अहम भूमिका निभाते...

नेशनल डेस्क : हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर में खून मौजूद होता है, लेकिन यह खून कहां बनता है और कैसे तैयार होता है, इस बारे में कई लोगों को पूरी जानकारी नहीं होती। शरीर में खून बनने की शुरुआत हड्डियों के भीतर मौजूद बोन मैरो से होती है। यह बोन मैरो एक नरम, स्पंजी पदार्थ होता है, जो हड्डियों के बीचों–बीच पाया जाता है। शरीर में बनने वाले लगभग 95% ब्लड सेल्स इसी बोन मैरो में तैयार होते हैं। वयस्कों में अधिकतर बोन मैरो कूल्हे की हड्डियों, सीने की हड्डी और रीढ़ की हड्डियों में पाया जाता है।

खून के सेल्स को संतुलित रखने में शरीर के कुछ अन्य अंग भी अहम भूमिका निभाते हैं, जिनमें लिंफ नोड्स, प्लीहा (स्प्लीन) और लीवर शामिल हैं। ये सभी अंग मिलकर तय करते हैं कि किस समय कौन-सी रक्त कोशिका कितनी मात्रा में बनेगी, कब टूटेगी और कब किसी विशेष प्रकार की कोशिका में परिवर्तित होगी।

बोन मैरो में बनने वाले सभी ब्लड सेल्स की शुरुआत एक स्टेम सेल के रूप में होती है। यही स्टेम सेल आगे चलकर अलग-अलग प्रकार की कोशिकाओं रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स में विकसित होती है। अपने शुरुआती रूप में इन्हें "ब्लास्ट" कहा जाता है। कुछ ब्लास्ट बोन मैरो में ही विकसित होते रहते हैं, जबकि कुछ शरीर के अन्य हिस्सों में जाकर पूरी तरह परिपक्व सेल्स बन जाते हैं।

खून की हर कोशिका का काम
रेड ब्लड सेल्स (RBCs): इनका मुख्य कार्य फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर के प्रत्येक हिस्से तक पहुंचाना और कार्बन डाइऑक्साइड को वापस फेफड़ों तक लाना है। हीमोग्लोबिन नामक प्रोटीन इस प्रक्रिया को आसान बनाता है।

व्हाइट ब्लड सेल्स (WBCs): ये शरीर के रोग प्रतिरोधक तंत्र का हिस्सा हैं और इंफेक्शन से बचाव करती हैं। इनमें न्यूट्रोफिल्स, ईओसिनोफिल्स, लिम्फोसाइट्स, मोनोसाइट्स और बेसोफिल्स जैसी कई कोशिकाएँ शामिल होती हैं, जो विभिन्न प्रकार के संक्रमणों से लड़ने में विशेषज्ञ होती हैं।

प्लेटलेट्स: इनका काम चोट लगने पर खून को जमाना है ताकि रक्तस्राव को रोका जा सके।

यदि इन तीनों में से किसी भी कोशिका की कमी हो जाए, तो शरीर में इसके लक्षण स्पष्ट रूप से दिखने लगते हैं।

ब्लड क्या है?
खून एक जीवनदायी तरल पदार्थ है, जो पूरे शरीर की ब्लड वेसल्स में लगातार बहता रहता है। ब्लड वेसल्स तीन प्रकार की होती हैं। आर्टरी, वेन्स और कैपिलरी। खून इन्हीं रास्तों से होकर पूरे शरीर में ऑक्सीजन, पोषक तत्व और आवश्यक तत्व पहुंचाता है, साथ ही बेकार पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!