Teeth Cavity Alert: दांतों के कीड़े से हैं परेशान! तो कर लें बस यह काम 48 घंटे में मिल जाएगा आराम, जानें कैसे?

Edited By Updated: 06 Mar, 2026 12:30 PM

troubled by tooth decay this magical remedy will show results in 48 hours

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान का सबसे बुरा असर हमारे दांतों पर पड़ रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक दांतों में कीड़ा (Cavity) लगना एक आम समस्या बन गई है। एक्सपर्ट डॉक्टर फुरकान अंसारी के अनुसार रात में मीठा खाकर बिना कुल्ला किए सो जाना इस...

Teeth Cleaning Tips : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान का सबसे बुरा असर हमारे दांतों पर पड़ रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक दांतों में कीड़ा (Cavity) लगना एक आम समस्या बन गई है। एक्सपर्ट डॉक्टर फुरकान अंसारी के अनुसार रात में मीठा खाकर बिना कुल्ला किए सो जाना इस समस्या की सबसे बड़ी जड़ है। अगर आपके दांतों में भी ठंडा-गर्म लग रहा है या तेज दर्द है तो यह लेख आपके काम का है।

क्यों लगते हैं दांतों में कीड़े?

डॉक्टरों का मानना है कि मुंह की ठीक से सफाई न होना ही बैक्टीरिया को दावत देता है। इसके मुख्य कारण हैं:

यह भी पढ़ें: Nostradamus Prediction: नास्त्रेदमस की खौफनाक 2026 की भविष्यवाणी ने दुनिया को डराया, जानें क्या सच होने वाली है 500 साल पुरानी बात?

PunjabKesari

  • रात में बिना ब्रश किए सो जाना।

  • ज्यादा चॉकलेट, टॉफी और मीठी चीजों का सेवन।

  • खाना खाने के बाद कुल्ला न करने की आदत।

  • दिन भर बार-बार स्नैक्स खाते रहना।

PunjabKesari

2 दिन में असर दिखाने वाला होममेड पेस्ट

अगर संक्रमण शुरुआती दौर में है तो आप घर पर ही एक खास पेस्ट बनाकर कीड़ों और दर्द से राहत पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Chardham Yatra: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू! जानें कब खुलेंगे बाबा Kedarnath-Badrinath के विशाल कपाट और कैसे करें बुक?

बनाने की सामग्री:

  • लौंग: 2 नग (पिसी हुई)

  • सरसों का तेल: 1 चम्मच

  • फिटकरी का पाउडर: 1 चम्मच

इस्तेमाल का तरीका: एक छोटी कटोरी में इन तीनों चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को कीड़े वाले दांत या कैविटी वाली जगह पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। फिटकरी और लौंग के एंटी-बैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को खत्म करने और सूजन कम करने में मदद करते हैं।

PunjabKesari

सरसों तेल और नमक का पुराना नुस्खा

दांतों और मसूड़ों की मजबूती के लिए आधा चम्मच सरसों के तेल में एक चुटकी नमक मिलाकर उंगली से धीरे-धीरे मसाज करें। दिन में एक या दो बार ऐसा करने से दांतों में जमी गंदगी (Plaque) साफ होती है और मुंह की बदबू से भी छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari

दांतों को बचाने के लिए गोल्डन रूल्स

कैविटी को जड़ से खत्म करने और दोबारा होने से रोकने के लिए इन बातों का पालन करें:

  1. दो बार ब्रश: सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश जरूर करें।

  2. कुल्ला है जरूरी: कुछ भी मीठा या चिपचिपा खाने के बाद सादे पानी से कुल्ला करें।

  3. फ्लॉसिंग: दांतों के बीच फसे खाने को निकालने के लिए फ्लॉस का इस्तेमाल करें।

  4. नियमित चेकअप: हर 6 महीने में एक बार डेंटिस्ट से दांतों की जांच जरूर कराएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!