क्या पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित है? जानिए सच

Edited By Updated: 01 Sep, 2025 09:32 PM

periods physical relationship safety facts

पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाना अधिकांश महिलाओं के लिए सुरक्षित होता है, बशर्ते हाइजीन का ध्यान रखा जाए। इस समय ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज़ होने से क्रेंप्स और दर्द में राहत मिल सकती है। हालांकि, ब्लीडिंग की वजह से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है,...

नेशनल डेस्कः पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं, जिससे वे अक्सर असहज और थका हुआ महसूस करती हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या इस समय फिजिकल रिलेशन बनाना सुरक्षित होता है या इससे कोई नुकसान हो सकता है। आज हम जानेंगे डॉक्टरों की राय और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर कि पीरियड्स में intimacy करना फायदेमंद है या हानिकारक।

ज्यादातर महिलाओं के लिए सुरक्षित

पीरियड्स के दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसके कारण मूड स्विंग्स, पेट में दर्द और थकान जैसी समस्याएं आम हैं। इसलिए कई महिलाएं इस समय इंटीमेसी से दूर रहती हैं। लेकिन क्या यह आवश्यक है? डॉक्टर्स के मुताबिक, अगर दोनों पार्टनर स्वस्थ हैं, तो पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाना ज्यादातर महिलाओं के लिए सुरक्षित होता है। इसके अलावा, इस दौरान ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज़ होता है, जो मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और दर्द में कमी लाता है। कई महिलाएं इस समय gentle intimacy से क्रेंप्स में राहत भी महसूस करती हैं।

इन्फेक्शन का खतरा

पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग की वजह से वेजाइना में बैक्टीरिया के लिए अनुकूल माहौल बन जाता है, जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इस दौरान प्रॉपर हाइजीन का खास ध्यान रखना जरूरी है। कंडोम का इस्तेमाल और साफ-सुथरे चादरें उपयोग में लाना सलाह दी जाती है। पीरियड्स के दौरान प्रेग्नेंसी का जोखिम कम होता है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं होता। यदि कोई प्रेग्नेंसी से बचाव करना चाहती है, तो कंट्रासेप्टिव्स का उपयोग करना जरूरी है।

डॉक्टर्स की क्या राय है?

गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अंजलि मेहरोत्रा के अनुसार, पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाना ज्यादातर मामलों में सुरक्षित होता है, बशर्ते हाइजीन का पूरा ध्यान रखा जाए। अगर कोई महिला दर्द या असहज महसूस करे तो इसे टालना चाहिए। सही सावधानी और आरामदायक स्थिति अपनाकर intimacy करना फायदेमंद हो सकता है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!