बेंगलुरु में खौफनाक हादसा: 10वीं के स्टूडेंट ने पहले पब में दोस्तों संग शराब पी...फिर घर लौटा और 7वीं मंजिल से लगा दी छलांग

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 07:47 PM

10th student suicide student drank alcohol student public student 7th floor

कर्नाटक की राजधानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक हंसते-खेलते किशोर की मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते शनिवार (31 जनवरी) की रात, 10वीं कक्षा का एक छात्र अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद घर लौटा और चंद मिनटों बाद...

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक हंसते-खेलते किशोर की मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते शनिवार (31 जनवरी) की रात, 10वीं कक्षा का एक छात्र अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद घर लौटा और चंद मिनटों बाद ही उसकी 7वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। यह हादसा बेंगलुरु के बाहरी इलाके डॉ. विष्णुवर्धन रोड स्थित एक अपार्टमेंट में हुआ। पुलिस की प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि रात करीब 9 बजे दोस्त छात्र को अपार्टमेंट के गेट पर छोड़कर गए थे, जिसके बाद वह लिफ्ट से सीधा ऊपर गया और बालकनी से छलांग लगा दी।

जांच में जुटी पुलिस को इस मामले में एक बड़ा सुराग 'लेगेसी ब्रूइंग कंपनी' नामक पब से मिला है। पता चला है कि आत्महत्या से ठीक पहले छात्र अपने दोस्तों के साथ इसी पब में मौजूद था, जहां उसने कथित तौर पर शराब और सिगरेट का सेवन किया था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने नाबालिगों को शराब परोसने के गंभीर आरोप में पब मालिकों और स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पब का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। हालांकि, पब मैनेजमेंट इन आरोपों को नकार रहा है। उनका दावा है कि उन्होंने नाबालिग को शराब नहीं दी थी, बल्कि वह खुद अपने साथ शराब लेकर आया था।

पुलिस फिलहाल पब के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि सच सामने आ सके। अधिकारियों का कहना है कि बालकनी की रेलिंग काफी ऊंची होने के कारण गलती से गिरने की संभावना न के बराबर है, इसलिए इसे आत्महत्या के एंगल से देखा जा रहा है। जांचकर्ता अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ जिसने छात्र को यह आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर किया। क्या वह नशे की हालत में परिवार का सामना करने से डरा हुआ था या फिर पढ़ाई का दबाव और कोई निजी उलझन इसकी वजह थी?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!