21 हज़ार KM लंबी दीवार, चीन की महान दीवार को पैदल पार करने में कितने दिन लगेंगे?

Edited By Updated: 15 May, 2025 01:34 PM

how many days would it take to cross the great wall of china on foot

दुनिया में कई ऐसी ऐतिहासिक और विशाल संरचनाएं हैं जो आज भी लोगों को चकित कर देती हैं। इन्हीं में से एक है चीन की महान दीवार यानी द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना। यह दीवार न केवल लंबाई में बेहद विशाल है

नेशनल डेस्क: दुनिया में कई ऐसी ऐतिहासिक और विशाल संरचनाएं हैं जो आज भी लोगों को चकित कर देती हैं। इन्हीं में से एक है चीन की महान दीवार यानी द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना। यह दीवार न केवल लंबाई में बेहद विशाल है, बल्कि इतिहास, निर्माण और तकनीक के लिहाज से भी अद्भुत मानी जाती है। यही वजह है कि इसे दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया गया है और UNESCO ने भी इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है।

कब और क्यों बनाई गई थी ये दीवार?
इस दीवार का निर्माण 5वीं सदी ईसा पूर्व में शुरू हुआ था और 16वीं सदी तक चलता रहा। इसका मुख्य उद्देश्य था चीन को उत्तरी दिशा से होने वाले आक्रमणों से बचाना। चीन के सम्राटों ने अलग-अलग कालखंडों में इस दीवार को बनवाया ताकि बाहरी दुश्मनों से सुरक्षा मिल सके। इस विशाल दीवार की कुल लंबाई करीब 21,196 किलोमीटर है। इसे इंसान द्वारा बनाई गई सबसे लंबी संरचना माना जाता है। इतना ही नहीं, इसकी चौड़ाई इतनी अधिक है कि इस पर एक साथ 5 घुड़सवार और 10 पैदल सैनिक आराम से चल सकते थे। कुछ हिस्सों पर तो गाड़ियां भी दौड़ाई जा सकती हैं

चावल के आटे से जुड़े पत्थर
इस दीवार के निर्माण में जो पत्थर इस्तेमाल किए गए, उन्हें जोड़ने के लिए सीमेंट या आधुनिक गोंद की जगह चावल के आटे का इस्तेमाल किया गया। यह एक पुरानी चीनी निर्माण तकनीक है जो आज भी लोगों को चौंका देती है। इतनी बड़ी दीवार का निर्माण करना आसान नहीं था। कहा जाता है कि इसके निर्माण के दौरान करीब 4 लाख मजदूरों की मौत हुई थी। इस वजह से इसे दुनिया का सबसे लंबा कब्रिस्तान भी कहा जाता है।

क्या यह अंतरिक्ष से दिखती है?
यह सवाल लंबे समय से चर्चा में है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन की दीवार को अंतरिक्ष से देखा जा सकता है, लेकिन स्पष्ट रूप से और सिर्फ आंखों से देख पाना संभव नहीं है। हालांकि इसकी विशालता किसी भी दृष्टिकोण से कम नहीं आंकी जा सकती।

अगर पैदल पार करें तो कितना वक्त लगेगा?
अब बात करते हैं सबसे रोचक सवाल की—क्या इस दीवार को कोई पैदल पार कर सकता है? रिपोर्ट्स के अनुसार अगर कोई व्यक्ति बिना रुके चले, तो उसे इस पूरी दीवार को पार करने में करीब 4,210 घंटे या 175 दिन लग सकते हैं। यानि 6 महीने से ज्यादा लगातार चलना पड़ेगा, जो बेहद चुनौतीपूर्ण है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!