डिजिटल तकनीक से एक दिन में संभव हो रहा स्माइल मेकओवर, दंत चिकित्सा में बड़ा बदलाव

Edited By Updated: 07 Jul, 2026 08:34 PM

smile makeovers possible by digital technology bringing major shift in dentistry

दंत चिकित्सा के क्षेत्र में डिजिटल तकनीक ने उपचार की प्रक्रिया को नई दिशा दी है। अब टूटे, दागदार, असमान या टेढ़े-मेढ़े दांतों से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान एक ही दिन में संभव हो रहा है। जहां पहले ऐसे उपचारों के लिए मरीजों को कई बार डेंटल क्लिनिक...

जयपुर। दंत चिकित्सा के क्षेत्र में डिजिटल तकनीक ने उपचार की प्रक्रिया को नई दिशा दी है। अब टूटे, दागदार, असमान या टेढ़े-मेढ़े दांतों से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान एक ही दिन में संभव हो रहा है। जहां पहले ऐसे उपचारों के लिए मरीजों को कई बार डेंटल क्लिनिक जाना पड़ता था और पूरी प्रक्रिया में कई सप्ताह लग जाते थे, वहीं आधुनिक डिजिटल डेंटिस्ट्री की मदद से कई मामलों में मरीज एक ही विजिट में नई मुस्कान के साथ घर लौट सकता है।

डॉ. रेनु डेंटल क्लीनिक, जयपुर* की वरिष्ठ दंत विशेषज्ञ डॉ. रेनु चौधरी (Dr. Renu Chaudhary) ने बताया कि आज भी बड़ी संख्या में लोग दर्द के डर, लंबी उपचार प्रक्रिया, बार-बार क्लिनिक आने की परेशानी और परिणाम को लेकर असमंजस के कारण इलाज टालते रहते हैं। इससे शुरुआती समस्याएं समय के साथ गंभीर रूप ले सकती हैं और इसका प्रभाव केवल मौखिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि व्यक्ति के आत्मविश्वास पर भी पड़ता है।

उन्होंने बताया कि डिजिटल डेंटिस्ट्री ने उपचार को पहले की तुलना में अधिक तेज, सटीक और सुविधाजनक बना दिया है। उपचार की शुरुआत PrimeScan जैसे डिजिटल ओरल स्कैनर से होती है, जो दांतों की उच्च गुणवत्ता वाली 3D स्कैनिंग करता है। इससे पारंपरिक इम्प्रेशन (सांचे) लेने की आवश्यकता काफी हद तक समाप्त हो जाती है और मरीज को अधिक आरामदायक अनुभव मिलता है।

इसके बाद CEREC CAD/CAM तकनीक की सहायता से कंप्यूटर पर दांतों का डिजिटल डिजाइन तैयार किया जाता है। PrimeMill मशीन के माध्यम से क्लिनिक में ही क्राउन, वेनियर और अन्य रेस्टोरेशन तैयार किए जाते हैं, जिससे उपचार की गुणवत्ता बेहतर होने के साथ-साथ समय की भी उल्लेखनीय बचत होती है।

डॉ. चौधरी ने बताया कि *वन-डे स्माइल मेकओवर (One-Day Smile Makeover) के अंतर्गत डेंटल क्राउन, वेनियर, कॉस्मेटिक बॉन्डिंग, दांतों की सफेदी (Teeth Whitening) तथा हल्के स्माइल करेक्शन जैसे कई उपचार किए जा सकते हैं। वहीं Digital Smile Design (DSD) तकनीक की सहायता से मरीज उपचार शुरू होने से पहले ही संभावित परिणाम देख सकता है, जिससे उपचार को लेकर उसका विश्वास और संतुष्टि दोनों बढ़ते हैं।

उपचार को अधिक आरामदायक और सटीक बनाने के लिए Diode Laser, Microscopic Dentistry, CBCT, OPG, Endo Motor तथा Apex Locator जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा Blancone Ultra Plus – Zero Sensitivity Teeth Whitening दांतों की सुरक्षित एवं बिना संवेदनशीलता वाली सफेदी के लिए तथा EMS Guided Biofilm Therapy (GBT) दांतों और मसूड़ों की गहरी, वैज्ञानिक एवं आरामदायक सफाई के लिए प्रभावी तकनीक के रूप में अपनाई जा रही है।

बेहतर सौंदर्य और दीर्घकालिक परिणामों के लिए E-Max, Multilayer Zirconia तथा आधुनिक सिरेमिक सामग्री का उपयोग किया जाता है, जो दांतों को प्राकृतिक स्वरूप, मजबूती और लंबे समय तक टिकाऊ परिणाम प्रदान करती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह सुविधा विशेष रूप से व्यस्त पेशेवरों, विवाह की तैयारी कर रहे युवक-युवतियों तथा दूसरे शहरों और विदेशों से आने वाले मरीजों के लिए उपयोगी साबित हो रही है, क्योंकि कम समय में गुणवत्तापूर्ण उपचार संभव हो पाता है। हालांकि प्रत्येक मरीज के लिए एक-दिवसीय उपचार उपयुक्त हो, यह आवश्यक नहीं है। अंतिम निर्णय दांतों की स्थिति, चिकित्सकीय जांच और विशेषज्ञ की सलाह के आधार पर ही लिया जाता है।

डॉ. रेनु चौधरी ने कहा, "डिजिटल डेंटिस्ट्री का उद्देश्य केवल उपचार को तेज करना नहीं, बल्कि मरीज को अधिक सटीक, आरामदायक और बेहतर परिणाम देना है। सही मरीजों में एक-दिवसीय उपचार समय की बचत के साथ उनकी मुस्कान और आत्मविश्वास दोनों को नया आयाम देता है।"

डॉ. रेनु डेंटल क्लीनिक, निर्माण नगर, जयपुर में डिजिटल डेंटिस्ट्री के तहत PrimeScan, CEREC CAD/CAM, PrimeMill, CBCT, OPG, डायोड लेजर, माइक्रोस्कोपिक डेंटिस्ट्री, EMS Guided Biofilm Therapy (GBT) तथा अन्य अत्याधुनिक तकनीकों की सहायता से विभिन्न दंत उपचार किए जा रहे हैं। आधुनिक डिजिटल तकनीक, सटीक निदान, उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उपचार सुविधाओं के कारण जयपुर गुणवत्तापूर्ण, तेज और विश्वस्तरीय दंत चिकित्सा के क्षेत्र में तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!