भारत का लोकप्रिय व्यंजन अमृतसरी भीगा कुलचा

Edited By Updated: 28 Sep, 2018 05:17 PM

अमृतसरी भीगा कुलचा उत्तर भारत का लोकप्रिय व्यंजन है, अमृतसरी कुलचे को छोले के साथ सर्व किया जाता है। पंजाब की इस स्वादिष्ट इंडियन रोटी को घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं।

अमृतसरी भीगा कुलचा उत्तर भारत का लोकप्रिय व्यंजन है, अमृतसरी कुलचे को छोले के साथ सर्व किया जाता है। पंजाब की इस स्वादिष्ट इंडियन रोटी को घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं।

सामग्री
(कुलचे के लिए)
खमीर - 1 1/2 टी स्पून
चीनी - 1 टी स्पून
गर्म पानी - 80 मिलीलीटर
मैदा - 380 ग्राम
दही - 65 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
मक्खन - 45 मिलीलीटर
गर्म पानी - 80 मिलीलीटर
(इस तरह तैयार करें कुलचा )
1. एक कटोरे में खमीर,चीनी तथा 80 मिलीलीटर गर्म पानी मिलाएं और 10 मिनट के लिए रख दें।
2. इसके बाद मैदा, दही, नमक,  मक्खन तथा गर्म पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें और 30 मिनट के
लिए रख दें।
--------------------------

(चने  के लिए सामग्री)
चने सफेद - 250 ग्राम
पानी - 1700 मिलीलीटर, विभाजित
ब्लैक इलायची - 1 
तेज पत्ता - 1
नमक - 1 टी स्पून
टी बैग - 1
तेल - 45 मिलीलीटर
दालचीनी - 1 
लौंग - 4 
जीरा - 1 टी स्पीन
अदरक - 1 टी स्पून
लहसुन - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 1 टी स्पून
प्याज - 190 ग्राम
टमाटर प्यूरी - 180 ग्राम
चना मसाला - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
धनिया पाऊडर - 1 टी स्पून
अनारदाना पाऊडर - 1 टी स्पून
आमचूर - 1 टी स्पून
जीरा पाऊडर - 1 टी स्पून
पानी - 250 मिलीलीटर
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
सूखी मेथी - 1 टेबल स्पून
स्वाद अनुसार मीठी चटनी
प्याज स्लाइस - सजावट के लिए
धनिया - गार्निशिंग के लिए

(इस तरह तैयार करें चने)
1. एक सफेद चने 500 मिलीलीटर पानी में रात भर के लिए भिगो दें।
2. फिर कुकर में 1200 मिलीलीटर पानी, इलायची, तेज पत्ता, 1
 नमक तथा टी बैग डालकर 5-6 सीटी लगवाएं।
3. ढक्कन खोलें और टी बैग हटा दें। इसे थोड़ा ठंडा होने दें। 
4.  कड़ाही में तेल गर्म करें, दालचीनी , लौंग, जीरा, अदरक, लहसुन तथा हरी मिर्च डालकर 2 - 3 मिनट के लिए भूनें।
5. फिर प्याज डालें। अब टमाटर प्यूरी डालकर 5-7 मिनट के लिए पकाएं।
6.  चना मसाला, लाल मिर्च,  नमक, धनिया पाउडर,  अनार दाना पाऊडर, आमचूर तथा जीरा पाऊडर  मिलाएं।
7. 250 मिलीलीटर पानी मिलाकर उबाल आनें दें। अब उबले चने मिलाएं।
8.10-15 मिनट के लिए उबाल लें।  गर्म मसाला मिलाएं। इसे गैस से हटा दें और अलग रखें।
9. इसके बाद आटे से कुलचे बनाएं। इसे बेकिंग ट्रे पर रखें।
10. ओवन को 400 डिग्री फ़ारेनहाइट / 200 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 10-15 मिनट के लिए सेक लें।
11. इसे ओवन से हटा दें और तैयार चने में डिबो दें। 3 - 5 मिनट के लिए सोखें।
12. मीठी चटनी, प्याज और धनिया डालें।
13. गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!