चिकन Lasagne आपको देगा अलग स्वाद

Edited By Updated: 10 Oct, 2018 05:19 PM

चिकन Lasagne आपको अलग स्वाद देगा। इसे जरुर ट्राई करें।

 चिकन Lasagne आपको अलग स्वाद देगा। इसे जरुर ट्राई करें।

सामग्री
तेल - 2 चम्मच
प्याज - 150 ग्राम
चिकन - 500 ग्राम
लहसुन - 1 चम्मच
टमाटर - 180 ग्राम
कैचअप - 100 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
काली मिर्च - 1 चम्मच
चिल्ली फ्लेक्स - 1 चम्मच
ओरेग्नो - 1 चम्मच
चिकन स्टॉक - 100 मिलीलीटर
शिमला मिर्च - 100 ग्राम

(व्हाइट सॉस के लिए)
मक्खन - 4 चम्मच
मैदा - 4 चम्मच
दूध - 500 मिलीलीटर
नमक - 1/2 चम्मच
सफेद काली मिर्च - 1 चम्मच

(पास्ता के लिए)
पानी - 1 लीटर
नमक - 1 चम्मच
पास्ता शीट - 2
तेल - ब्रशिंग के लिए

 Assembling
 पनीर
मोजेरेला पनीर
शिमला मिर्च
ओरगेनो

तैयारी
1. एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें और प्याज भूनें।
2. अब कीमा चिकन तथा लहसुन डालकर भूनें।
3. फिर टमाटर,कैचअप ,नमक, काली मिर्च,चिल्ली फ्लेक्स तथा ओरगेनो मिलाएं।
4. अब 100 मिलीलीटर चिकन स्टॉक, शिमला डालकर 5-7 मिनट के लिए पकाएं।
5. इसे गैस से हटा कर अलग रखें।

(व्हाइट सॉस बनाएं)
1. एक पैन में मक्खन गर्म करें। इसके बाद मैदा मिलाएं।
2. अब दूध डालकर हिलाएं।
3. फिर नमक,वाईट काली मिर्च मिलाएं।
4. इसे गैस से हटा दें और अलग रखें।

(पास्ता के लिए)
1. एक पैन में पानी उबालें, नमक तथा 2 पास्ता  शीट डालकर 5 से 7 मिनट के लिए पकाएं।
2. इसे गैस से हटा दें और अलग रखें।

( Assembling)
1. अब पास्ता शीट को दोनों तरफ तेल से ब्रशिंग करें।
2. फिर  उस पर तैयार सॉस फैलाएं।
3. अब  उस पर तैयार चिकन फैलाएं ।
4. पास्ता शीट इसके ऊपर रखें।
5. अब फिर से तैयार सॉस और चिकन फैलाएं।
6. पनीर डालें। फिर पास्ता शीट रखें और उस पर चिकन फैलाएं।
7. अब मोज़ेरेला पनीर डालें।
8. उस पर काली मिर्च डालें।
9. इसके ऊपर ओरेग्नो छिड़के।
10. ओवन को 350 डिग्री फारेनहाइट / 180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 25 मिनट तक पकाएं।
11. इसे टुकड़ों में काट लें।
12. धनिए के साथ गार्निशिंग करें।
13. गर्मा गर्म परोसें।
 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!