फिश टिक्का मसाला बनाकर मेहमानों को करें इंप्रेस

Edited By Updated: 04 Sep, 2018 04:45 PM

जब भी कुछ नॉन वेज खाने का मन करे, तो फिर बिना देर किए टेस्‍टी फिश टिक्‍का बनाएं। यह खूब सारे मासालों को मिला कर बनाई जाती है,जिस वजह से इसके स्‍वाद का कोई अन्‍य मुकाबला नहीं होता। साथ ही अगर घर पर मेहमान आ रहे हैं, तो भी यह मछली उन्‍हें इंप्रेस करने...

जब भी कुछ नॉन वेज खाने का मन करे, तो फिर बिना देर किए टेस्‍टी फिश टिक्‍का बनाएं। यह खूब सारे मासालों को मिला कर बनाई जाती है,जिस वजह से इसके स्‍वाद का कोई अन्‍य मुकाबला नहीं होता। साथ ही अगर घर पर मेहमान आ रहे हैं, तो भी यह मछली उन्‍हें इंप्रेस करने में कामयाब रहेगी। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि 

सामग्री
बासा फिश - 500 ग्राम
दही - 270 ग्राम
नींबू का रस - 2 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च - 1 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाऊडर - 1/4 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1/2 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
चना आटा (बेसन) - 1 1/2 चम्मच
शिमला मिर्च - 140 ग्राम
प्याज - 70 ग्राम
तेल - 45 मिलीलीटर
काली मिर्च के टुकड़े - 1/2 चम्मच
ग्रीन इलायची - 3 
दालचीनी  - 1 इंच
लौंग - 4 
तेज पत्ता - 1
प्याज - 120 ग्राम
अदरक लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
टमाटर - 180 ग्राम
हल्दी - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
पानी - 200 मिलीलीटर
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच
सूखी मेथी - 1/2 चम्मच
ताजा क्रीम - 70 ग्राम
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक कटोरे में  मछली, दही, नींबू का रस, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, काली मिर्च पाऊडर, हल्दी  
गर्म मसाला,धनिया पाऊडर, नमक तथा चना आटा डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
2. इसके बाद 140 ग्राम शिमला मिर्च तथा 70 ग्राम प्याज मिलाएं। 2 - 4 घंटे के लिए मेरिनेट के लिए रख
दें।
4. इसके बाद मेरिनेट की गई फिश तथा वेजिज को सीख पर लगाएं।  
5. इसे बेकिंग ट्रे पर रखें।
6. ओवन को 350 डिग्री फेरनहाइट / 180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 15-20 मिनट के लिए सेक लें।
7. इसे ओवन से हटा दें और अलग रखें।
8. पैन में तेल गर्म करें,काली मिर्च, हरी इलायची, दालचीनी छड़ी, लौंग तथा तेज पत्ता डालें।
9. फिर प्याज भूनें।  अदरक लहसुन पेस्ट मिलाएं।
10. अब 180 ग्राम टमाटर डालकर 5 से 7 मिनट तक पकने दें।
11. 1/2 चम्मच हल्दी मिलाएं। 1 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच नमक डालकर 3-5 मिनट के लिए कुक
करें।
12. इसे गर्मी से हटा दें और ब्लेंडर में स्थानांतरित कर प्यूरी बनाएं।
13.  मिश्रण को एक पैन में डालें, 200 मिलीलीटर पानी मिलाएं और उबाल आने दें।
14. 1/2 चम्मच गर्म मसाला, 1/2 चम्मच सूखी मेथी मिलाएं।
15. फिर, इसमें बेक्ड मछली मिलाएं। अब  70 ग्राम ताजा क्रीम मिलाएं। 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
16. धनिए के साथ गार्निशिंग करें।
17. रोटी या चावल के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!