हैदराबादी  चिकन  विद  पीनट  एडं सीसेम करी

Edited By Sonia Goswami,Updated: 03 Nov, 2018 10:33 AM

हैदराबादी  चिकन  विद  पीनट  एडं सीसेम करी  बनाने में आसान है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

हैदराबादी  चिकन  विद  पीनट  एडं सीसेम करी  बनाने में आसान है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
चिकन - 600 ग्राम
दही - 200 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
तिल - 30 ग्राम
मूंगफली - 75 ग्राम
घी - 45 मिलीलीटर
इलायची - 4 फली
दालचीनी  - 1 इंच
प्याज - 200 ग्राम
अदरक - 1 बड़ा चम्मच
लहसुन - 1 बड़ा चम्मच
नमक - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
पानी - 100 मिलीलीटर

तैयारी
1. एक कटोरे में चिकन,दही, नमक, लाल मिर्च, गर्म मसाला तथा हल्दी मिलाएं और चिकन को 1 घंटे के लिए मेरिनेट के लिए रख दें।
2. एक पैन लें इसमें तिल भूनें और एक तरफ रख दें।
3. फिर पैन में मूंगफली भूनें और एक तरफ रख दें।
4. एक ब्लेंडर में तिल तथा मूंगफली डालकर पीस लें।
5. एक कड़ाही में 45 मिलीलीटर घी गर्म करें। उसमें इलायची तथा दालचीनी डालकर भूनें।
6. फिर प्याज भूनें। अदरक-लहसुन डालकर थोड़ा पकाएं।
7. इसके बाद नमक तथा गर्म मसाला मिलाएं।
8. अब इसमें तिल-मूंगफली का पेस्ट डालकर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
9. इसमें मसालेदार चिकन मिलाएं और मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
10.100 मिलीलीटर पानी मिलाएं और उबाल आने दें।
11. ढक्कन के साथ इसे कवर करें और मध्यम आंच पर 8-10 मिनट के लिए पकाएं।
12. ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह हिलाएं।
13. तिल तथा धनिए के साथ गार्निश करें।
14. चावल के साथ गर्मा गर्म परोसें।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!