क्या आपने कभी ट्राई की है खट्टी मिट्ठी न्यूट्री

Edited By Updated: 29 Oct, 2018 01:03 PM

खट्टी  मिट्ठी न्यूट्री खाने में जितनी स्वादिष्ट है

खट्टी  मिट्ठी न्यूट्री खाने में जितनी स्वादिष्ट है बनाने में उससे ज्यादा आसान है। आईए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
सोया चंक्स - 100 ग्राम
पानी - 700 मिलीलीटर
तलने के लिए तेल
तेल - 70 मिलीलीटर
लहसुन - 1 टेबल स्पून
अदरक - 1 टेबल स्पून
प्याज - 350 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
पेपरिका - 1 टी स्पून
धनिया पाऊडर - 1 टी स्पून
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 1 टेबल स्पून
टमाटर प्यूरी - 600 ग्राम
चीनी - 3 टेबल स्पून
सोया सॉस - 2 टेबल स्पून
सिरका - 1 टेबल स्पून
केचप - 100 ग्राम
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक कटोरे में सोया चंक्स को 700 मिलीलीटर पानी में 20 मिनट तक भिगो दें।
2. इसके बाद कड़ाही में  तेल गर्म करें और डीप फ्राई करें और टिशू पेपर पर निकालें।
3. अब कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर लहसुन भूनें।
4. फिर प्याज भूनें। इसमें नमक, लाल मिर्च, पेपरिका, धनिया पाऊडर, गर्म मसाला तथा हरी मिर्च मिलाएं।
5. अब टमाटर प्यूरी मिलाएं और मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
6. इसके बाद 3 चम्मच चीनी मिलाएं। सोया सॉस तथा सिरका डालें और मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
7. फिर 100 ग्राम कैचअप मिलाएं। इसके बाद सोया चंक्स डालकर मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
8. धनिए के साथ गार्निशिंग करें। आपकी न्यूट्री तैयार है। रोटी के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!