पार्टियों के दौरान बनाई जाने वाली डिश है वाइट चिकन कोरमा

Edited By Updated: 29 Oct, 2018 05:18 PM

वाइट चिकन कोरमा अक्सर पार्टियों के दौरान बनाई जाने वाली डिश है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं।

वाइट चिकन कोरमा अक्सर पार्टियों के दौरान बनाई जाने वाली डिश है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। इसे स्वादिष्ट मसालों से तैयार किया जाता है और नान/ रोटी के साथ परोसा जाता है। यह बनाने में काफी आसान है, इसे बनाने के लिए बस आपको कुछ  बेसिक मसालों की जरूरत है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
चिकन स्तन - 700 ग्राम
जैतून का तेल - 1 बड़ा चम्मच
नमक - 1/4 चम्मच
काली मिर्च - 1/4 चम्मच
जैतून का तेल - 2 चम्मच
प्याज - 200 ग्राम
लहसुन - 1 बड़ा चम्मच
अदरक - 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
टमाटर प्यूरी - 200 मिलीलीटर
टमाटर सॉस - 2 टेबल स्पून
पानी - 200 मिलीलीटर
ताजा रीम - 60 मिलीलीटर
दही - 90 ग्राम
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. 700 ग्राम चिक  और इसे टुकड़ों में काट लें।
2. इसके बाद पैन में जैतून का तेल गर्म करें। इसमें चिकन,नमक तथा काली मिर्च मिलाएं और अच्छी तरह भूनें। इसे गैस से हटा दें और अलग रखें।
3. अब कड़ाही में 2 चम्मच जैतून का तेल गर्म करें, प्याज, लहसुन तथा अदरक डालकर भूनें।
4. इसके बाद लाल मिर्च, गर्म मसाला, हल्दी, धनिया पाऊडर तथा नमक मिलाएं।
5. फिर टमाटर प्यूरी मिलाएं और मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
6. 2 चम्मच सॉस तथा 200 मिलीलीटर पानी मिलाएं। उबाल आने दें।
7. ताजा क्रीम तथा दही मिलाएं।
8. ढक्कन के साथ इसे कवर करें और मध्यम आंच पर लगभग 5 मिनट तक पकाएं।
9. ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह हिलाएं। अब पका हुआ चिकन  मिलाएं।
10. फिर इसे ढक्कन से ढकें और मध्यम आंच पर लगभग 5 मिनट तक पकाएं।
11. ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
12. धनिया के साथ गार्निश करें।
13. चावल या नान के साथ परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!