मलाई गट्टे की सब्जी खाने में लजीज़

Edited By Updated: 07 Dec, 2018 01:40 PM

मलाई गट्टे की सब्जी खाने में काफी लजीज है।

 मलाई गट्टे की सब्जी खाने में काफी लजीज है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
बेसन- 200 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
धनिया बीज - 1 टी स्पून
पानी - 100 मिलीलीटर
पानी - गट्टे उबालने के लिए
तेल - 1 टेबल स्पून
लौंग - 2 
इलायची - 2 
दालचीनी - 1  
काजू - 20 ग्राम
टमाटर - 140 ग्राम
तेल - 2 टेबल स्पून
तेज पत्ता- 1
इलायची - 3 
अदरक लहसुन पेस्ट - 1 1/2 टी स्पून
प्याज पेस्ट - 180 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
चीनी - 1 टी स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
सूखी मेथी पत्तियां - 2 टी स्पून
पानी - 300 मिलीलीटर
ताजा क्रीम - 250 मिलीलीटर
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. सबसे पहले कटोरे में बेसन, नमक, लाल मिर्च, जीरा तथा धनिया बीज मिलाएं।
2. इसमें 100 मिलीलीटर पानी डालकर आटा तैयार करें जिसे सिलेंडर आकार के गोले बनाएं।
3. इसके बाद कड़ाही में पानी गर्म करें और इसमें तैयार गट्टे 5-7 मिनट के लिए पकाएं।
4. इसे पानी से हटा दें और  टुकड़ों में काट लें। एक तरफ रखें।
5. अब एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें लौंग, इलायची तथा दालचीनी भूनें।
6. इसके बाद काजू  भूनें। फिर टमाटर  डालें। इन्हें ब्लेंडर में स्थानांतरित करें और पेस्ट बनाएं।
7. अब कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें तेज पत्ता तथा इलायची डालें। फिर अदरक लहसुन पेस्ट मिलाएं।
8. फिर प्याज पेस्ट मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें। इसमें नमक, लाल मिर्च, गर्म मसाला
तथा चीनी मिलाएं।
9.फिर हल्दी मिलाएं। इसमें धनिया पाऊडर, सूखी मेथी की पत्तियां मिलाएं। और मध्यम गर्मी पर 2 - 3
मिनट के लिए कुक करें।
10. अब पानी मिलाएं। फिर ताजा क्रीम मिलाएं और 5-8 मिनट के लिए मध्यम आंच पर  कुक करें।
11. अब इसमें तैयार गट्टे मिलाएं। मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
12.आपके गट्टे तैयार हैं। धनिए के साथ गार्निश करें और रोटी के साथ परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!