मलाई पनीर बढ़ा देगा आपके डिनर का स्वाद

Edited By Updated: 15 Oct, 2018 03:00 PM

आजकल हर कोई डिनर में कुछ स्पेशल खाना चाहता है। ऐसे में अगर खाने में मलाई पनीर मिल जाएं तो खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है।

आजकल हर कोई डिनर में कुछ स्पेशल खाना चाहता है। ऐसे में अगर खाने में मलाई पनीर मिल जाएं तो खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है।  हम आपके लिए टेस्टी मलाई पनीर की रैसिपी लेकर आए है। इसे खाने के बाद मलाईदार ग्रेवी का स्‍वाद कभी नहीं भूल पाएंगे आप। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

 सामग्री
घी - 2 चम्मच
जीरा - 1/2 चम्मच
प्याज - 115 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
ताजा क्रीम - 200 मिलीलीटर
पनीर - 350 ग्राम
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक बर्तन में 2 चम्मच घी गर्म करें और इसमें जीरा भूनें।
2. फिर प्याज भूनें। इसमें नमक तथा हल्दी मिलाएं।
3. इसके बाद लाल मिर्च, धनिया पाऊडर तथा गर्म डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
4. अब 200 मिलीलीटर ताजा क्रीम डालें और मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
5. फिर पनीर डालकर 5-7 मिनट के लिए पकाएं।
6.आपकी रेसिपी तैयार है। धनिएं के साथ गार्निशिंग करें।
7. रोटी या नान के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!