'भारत माता की जय' पर विवाद करना बेईमानी: अमित शाह

Edited By ,Updated: 20 Mar, 2016 02:05 PM

bharat mata ki jai foul to dispute shah

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी अमित शाह ने कहा कि हम किसी भी सूरत में देश का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते। देश में राष्ट्रवाद को लेकर छिड़ी बहस पर सख्त रुख अपनाते हुए शाह ने कहा...

नई दिल्ली: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हम किसी भी सूरत में देश का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते। देश में राष्ट्रवाद को लेकर छिड़ी बहस पर सख्त रुख अपनाते हुए शाह ने कहा कि देश के खिलाफ किसी भी बात को भाजपा कभी सहन नहीं करेगी और भारत माता की जय का नारा निर्विवाद है। तिरंगा फहराना या भारत माता की जय कहना राष्ट्रवाद की सहज अभिव्यक्ति है। इस पर विवाद करना बेईमानी है।

 

शाह ने कहा कि भगत सिंह और राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों के होंठों पर शहादत के समय भी भारत माता की जय का नारा था। आरएसएस और बीजेपी के शुरू होने से काफी पहले से आजादी के सेनानी ये नारा लगाते और प्रेरणा पाते रहे हैं। 

 

उन्होंने जे.एन.यू में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी को जायज ठहराए जाने को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देशविरोधी नारे लगाने के लिए अभिव्यक्ति की आजादी का बहाना नहीं चलेगा।   

 

उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन और वंशवाद मुक्त नेतृत्व प्रदान करने और लोगों को स्थिरता और उम्मीद देने का काम हमारी सरकार ने किया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस विपक्षी पार्टी का इरादा यह है कि मोदी सरकार काम नहीं करे। कांग्रेस मोदीजी पर 14 सालों से लगातार निजी हमला कर रही है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!