असम में अमित शाह ने खोला बीजेपी का पिटारा, कहा-  हर आदिवासी घर को मिलेगी गाय और भैंस

Edited By Updated: 03 Apr, 2026 05:34 PM

amit shah said in assam  every tribal household will get a cow and a buffalo

असम विधानसभा चुनाव के करीब आते ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को गोलपारा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठ और आदिवासी कल्याण को लेकर बड़े चुनावी वादे किए। शाह ने स्पष्ट किया कि...

नेशनल डेस्क: असम विधानसभा चुनाव के करीब आते ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को गोलपारा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठ और आदिवासी कल्याण को लेकर बड़े चुनावी वादे किए। शाह ने स्पष्ट किया कि राज्य में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने पर घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकाला जाएगा।

घुसपैठियों पर शाह का कड़ा प्रहार

अमित शाह ने कांग्रेस पर असम को घुसपैठियों का अड्डा बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "अगर कांग्रेस सत्ता में आई, तो घुसपैठिए हमारे आदिवासी क्षेत्रों तक में घुस जाएंगे। आप तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाइए, हम चुन-चुनकर घुसपैठियों को बाहर भेजेंगे। हमने उनकी पहचान कर ली है, बस हमें पांच साल का समय और दीजिए।"

आदिवासी समुदाय के लिए हर जिले में स्थापित होगी डेयरी

आदिवासी समुदाय को लुभाते हुए गृह मंत्री ने घोषणा की कि बीजेपी सरकार हर जिले में बड़ी डेयरी स्थापित करेगी। उन्होंने कहा हर आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस दी जाएगी। शाह ने दावा किया कि कांग्रेस के समय आदिवासियों का बजट सिर्फ 25,000 करोड़ रुपये था, जिसे मोदी सरकार ने बढ़ाकर 1.38 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। उन्होंने याद दिलाया कि पीएम मोदी ने ही द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति दी।

योगी और अन्य नेताओं का किया प्रहार

रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शिरकत की। उन्होंने बरपेटा में कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक असम में अराजकता और दंगों को बढ़ावा दिया, जबकि डबल इंजन की सरकार ने 10 साल में असम का पुनर्जागरण किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी कांग्रेस पर जमीन हड़पकर घुसपैठियों को देने का आरोप लगाया। असम की 126 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होना है और वोटों की गिनती 4 मई को होगी

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!