पश्चिम बंगाल: देश के पहले PM की मूर्ति पर अज्ञात लोगों ने फेंकी स्याही

Edited By Updated: 17 Mar, 2018 03:50 PM

ink thrown in pandit jawahar lal nehru statue

त्रिपुरा में जारी मूर्ति विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब पश्चिम बंगाल में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने की घटना सामने आई हैै। राज्य के बर्दवान जिले में कुछ शरारती तत्वों ने जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर स्याही...

नेशनल डेस्क: त्रिपुरा में जारी मूर्ति विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब पश्चिम बंगाल में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने की घटना सामने आई हैै। राज्य के बर्दवान जिले में कुछ शरारती तत्वों ने जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर स्याही फेंक दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के वर्दवान जिले स्थित कटवा टेलिफोन मैदान में जवाहर लाल नेहरू का स्मारक लगाया गया है। शुक्रवार रात बर्दवान पुलिस को सूचना मिली की उनकी मूर्ति पर हमला हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शरारती तत्वों ने नेहरू की मूर्ति पर काला रंग फेंक दिया है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मूर्ति को साफ कराया। 

बिहार में अंबेडकर की मूर्ति पर फेंकी स्याही
वहीं बिहार के बेगूसराय में भी डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर कालिख फेंकने का मामला सामने आया है। दोनों ही मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि त्रिपुरा में लेनिन के बाद, तमिलनाडु में पेरियार, कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, केरल में महात्मा गांधी, यूपी में अंबेडकर के बाद भगवान हनुमान की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!